Ration Card में छूट रहा है घर के नए सदस्यों का नाम? इस तरह ऑनलाइन करा सकते हैं ऐड

Informational News

राशन कार्ड हमारे परिवार का सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि उसमें सभी सदस्य के नाम जुड़े होते हैं। यह नहीं होता है। राशन कार्डमें  हमारे परिवार जैसे जैसे में सदस्य बढ़ते जाते हैं ऐसे ही उस में नाम ऐड हो जाते हैं। राशन कार्ड सरकारी लाभों को लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज रहता है।

राशन कार्ड राशन वितरण में भी अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है  समय-समय पर नए सदस्यों का नाम जोड़ने एवं निकालने के लिए उसे अपडेट करना पड़ता है। राशन कार्ड में अपडेशन इतना आसान नहीं होता है।  इसके लिए सरकारी दफतरो के चक्कर काटने पड़ते हैं और आसानी से यह काम हो नहीं पाता है।

हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे आसानी से घर से नए सदस्य का नाम राशन कार्ड बनवा सकते हैं।  शादी के बाद लड़की का नाम ससुराल राशन कार्ड में जोड़ना पड़ता है इसके लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड में लड़की का नाम और उसके पति का नाम जोड़ना होगा। आधार कार्ड को अपडेट करवाने के बाद आधार कार्ड की कॉपी के साथ आप खाद्य विभाग के आधिकारिक अधिकारी को आवेदन  देसकते हैं।

अगर घर में नया बच्चा पैदा हो और उसका नाम राशन कार्डमें शामिल करवाना हो तो उसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होता है। यह प्रमाण पत्र लेने के बाद आप आपने बच्चे का नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र दे सकते हैं।

आप ऑनलाइन भी नाम जोड़ सकते हैं।  जिसके लिए आपको अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वह सभी बदलावों के लिए विक्लप उपलब्ध होते हैं सही विकल्प चुनकर आप आवेदन कर सकते हैं।  इसके लिए जरूरी है कि आप के राज्यमें भी यह सुविधा उपलब्ध हो उत्तर प्रदेश की सरकार में यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *