Mahindra Car Offer: महिंद्रा की गाड़ियों पर बंपर छूट, 2.5 लाख रुपये से अधिक बचाएं

Informational News

देश की टॉप कार निर्माताओं मेसे एक Mahindra अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है| यह ऑफर उनके ग्राहकों केलिए ही सिमित नहीं है बल्कि उनके नए बनने वाले ग्राहकों के लिए भी है| महिंद्रा अपनी कुछ खास गाडियों पर बंपर ऑफर लेकर आया है| महिंद्रा ने सितम्बर महीने में अपनी SUV कार पर 2.5 रुपये तक की छुट दी है| अगर आप इस महीने में महिंद्रा की यह SUV खरीदते होतो आप 2.5 लाख रुपये बचा सकते हो|

महिंद्रा ने सबसे ज्यादा छुट अपनी XUV500 पर दी है| महिंद्रा XUV500 W11 वेरियंट पर 1.79 लाख रुपये मिल रहे है| यह कैश डिस्काउंट है| महिंद्रा XUV500 के दुसरे वेरियंट W7 पर 1.29 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है| इसके साथ कंपनी गाडियों की खरीदी पर 20 हजार रुपये की एक्सेसरिज मिल रही है| अगर गाड़ी खरीदते समय आप अपनी पुरानी एक्सचेंज करवाते है तो अतिरिक्त 50 हजार रुपये का बोनस मिलता है और 6500 रुपये का कोर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलता है|

महिंद्रा XUV300 पर भी कंपनी ने डिस्काउंट घोषित किया है| कंपनी करीब 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है| इसके आलावा कुछ चुनिन्दा वेरियंट पर 15 हजार अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है| इसके साथ 5 हजार रुपये की एक्सेसरिज, एक्सचेंज करवाने पर 20 हजार रुपये का बोनस और 4 हजार रुपये का कोर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जाता है|

महिंद्रा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी Scorpio पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है| इस गाडी पर 19 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है| इसके साथ 15 हजार रुपये की एक्सेसरिज और 4 हजार रुपये का कोर्पोरेट डिस्काउंट दिया जाता है| महिंद्रा बोलेरो पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है| इस पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 3 हजार रुपये का कोर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है| महिंद्रा की Marazzo MPV परभी 5200 रुपये का डिस्काउंट दिया जायेगा| यह ऑफर 30 सितम्बर तक मान्य है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *