खाते में अचानक आए 1 करोड़, मस्‍ती में उड़ाए; फिर ऐसा हुआ कि निकले आंसू

News

अगर आपके खाते में अचानक से ढेर सारे पैसे आ जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है आप बेहद खुश हो जाओगे| और अगर आप उस पैसो को खर्च कर देते है और अचानक से वह पैसे आपको वापिस देने पड़ते है तो आपके पैरो टेल जमीन खिसक जायेगी|

ऐसा ही कुछ हुआ है लंदन में रहने वाले 54 वर्षीय रसल एलेक्सजंदर के साथ| रसल पिछले कई सालो से Barclays बेंक के ग्राहक है| अचानक उनके खाते में करीब 1.10 लाख पाउंड आ जाते है| एलेक्स यह देख खुश हो जाते है और अपनी बेंक का संपर्क करते है| बेंक अधिकारियो द्वारा कहा जाता है की यह पैसे उनको उनकी विरासत में मिले है| यह सुन एलेक्स बहोत खुश हो जाते है और उन पैसो को खर्च करना शुरू कर देते है|

9 महीनो बाद मिलता है जटका

9 महीने बाद अचानक से बेंक वह रकम वापस ले लेती है और एलेक्स के एकाउंट मेसे और 6 हजार पाउंड जब्त कर लेती है| एलेक्स ने उन पैसो मेसे कुछ पैसे खर्च करे थे| रसल का कहना है की इस घटना की वजह से अब वह सड़क पर आ गए है| उनके पास अब जीवन व्यापन करने काभी पैसा नहीं बचा है| अब उन्हें अपने पुराने घर में वापिस शिफ्ट होना पड़ा है|

रसल का कहना है की यह सब बेंक की लापरवाही की वजह से हुआ है| वह बेंक के 40 साल पुराने ग्राहक है, इतनी बड़ी रकम खाते में आ जाने के बाद उन्होंने बेंक को सूचित भी किया था| तब बेंक ने उन्हें विश्वास दिलाया था की यह पैसे उनके है| उसके बाद बेंक ने वह पैसे वापिस लेने के बहाने उनके खुदके पैसे भी वापिस ले लिए|

रसल ने बेंक पर केस किया है, बेंक की लापरवाही के लिए रसल ने यह केस किया है| केस के बाद बेंक ने रसल को 500 पाउंड का मुआबजा देने की पेशकश करी है| रसल का कहना है की उनकी सारी कमाई बेंक की लापरवाही की वजह से खर्च हो गई है| अब उन्हें फिरसे काम शुरू करके पैसे बचाने होंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *