इस फेस्टिव सीजन बोहोत सारे बैंक्स ने अपने होम लोन के दरों में। 0.25 से 0.50 प्रतिशत कटौती की हैं। अब इसी रेस मैं शामिल हैं टाटा कैपिटल जो की टाटा ग्रुप की ही फाइनेंस कंपनी हैं। सबसे ज्यादा किसीने अपना ब्याजदर घटाया हैं तो वो हैं SBI। एसबीआई ने अपने व्याजदर घटाकर 6.70 प्रतिशत कर दिए हैं और टाटा कैपिटल भी अभी 6.70% के दर से ही होम लोन मुहैया करवा रही हैं।
ब्याजदरों के इतने घटने से मंथली EMI मैं अपने आप ही ग्राहक पे बोजा काम हो जाता हैं। इसीलिए ये ऑफर सबके लिए फायदेमंद साबित जरूर होंगी। टाटा कैपिटल ने अपने रेट भारत सरकारके सबसे बड़े बैंक SBI के बराबर कर दिया हैं। पहले सभी की दरे 7.15 प्रतिशत थी। EMI की दृष्टि से देखा जाये तो टाटा कैपिटल से आप 75 लाख का होम लोन लेते हैं तो 56,805 रुपये EMI आएगी। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से होम लोन ले तभी भी आपको सेम अमाउंट EMI के तौर पर भरना पड़ेगा।
क्या हैं अन्य बैंको का हाल ?
BOB ने त्योहारों मैं स्पेशल छूट जाहिर की हैं जिसमे उन्होंने होम लोन के दर एवं कार लोन के दरो मैं 0.25% की कमी की हैं। इसके आलावा बैंक ने अपने होम लोन प्रोसेसिंग फीस मैं भी छूट दी हैं। BOB मैं होम लोन की दरे 6.75 बी से शुरू होती हैं।
कोटक महिन्द्रा बैंक ने अपने व्याज दरो मैं 0.15 % की कटौती की हैं। अबसे कोटक महिंद्रा मैं 6.50 % की दर पर होमे लोन उपलब्ध होगा। हलाकि ये ऑफर केवल 8 नवम्बर तक ही लागु होगी। इस दर पे लोन देने के लिए क्रेडिट स्कोर देखा जायेगा। और केवल वेतनमान लोगो को ही प्रेफरेंस दिय जायेगा।
PNB ने इस त्यौहार सीजन में 50 लाख से ऊपर लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए 0.50% व्याजदर घटाया हैं। यह छूट लेने के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर होना जरुरी हैं। तभी आपको यह दर पर लोन मिलेगी। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं हुआ तो आपका एप्लीकेशन ख़ारिज हो सकता हैं।