डूब रही दिल्ली, लालकिले तक पानी| बारिश में बेहाल राजधानी दिल्ली|

News

बारिश का मौसम शुरू हो गया है. कई जगह पर अच्छी बारिश हुई है तो कही जगह बारिश का रूद्र रूप देखने को मिला है. बात करे देश की राजधानी दिल्ली में तेज बारिश की वजह से दिल्ली वाले मुश्केली में है.

दिल्ली में बाढ़ के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है. बाढ़ के बिगड़ते हालत को देखते हुए स्कूल में छुटिया दे दी गयी है. इस बार यमुना में जो बाढ़ आई है वह पिछले 45 साल में दिल्ली वालो ने नहीं देखि होगी. यमुना में जलस्तर के खतरे का निशान 205.37 मीटर है लेकिन यह बाढ अभी 208.57 मीटर से भी ऊपर बह रही है. लाल किले से ITO तक बाढ़ का पानी नजर आयेगा.

दिल्ली के लाल किले के पीछे के एरिया में पानी घुस गया है और बात करे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाने वाली सडको और रस्ते पानी से ढक गए है. जिसे दिल्ली के लोगो को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड रहा है.

दिल्ली में जलस्तर बढ़ने की वजह

हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना का जल स्टार खतरे के निशान 205.37 मीटर से 208.57 मीटर से भी ऊपर बह रहा है. यह जल इतना बढ़ ने से सोनिया विहार से ही यमुना के किनारे के इलाके बाढ़ में डूबने लगे है. दिल्ली के शास्त्री पार्क, मोडल टाउन, निगमबोध, यमुना बाजार , राजघाट और मदनपुर खादर जैसे इलाके बाढ़ की चपेट में है.

दिल्ली का पूरा प्रशासन, NDRF, पोलिस, सिविल डिफेन्स तमाम एजेंसीया यमुना के किनारे के पास वाले डूबे महोल्ले से लोगो को निकालने के लिए जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *