एक रुपये डीजल महंगा होने पर इतना बढ़ेगा माल भाड़ा, दाल, चीनी से लेकर खाद्य तेल की कीमतों पर पड़ेगा असर

News

चार महीनो के स्थिर भाव के बाद अब फिरसे महंगाई ने अपना फन उठाना शुरू किया है| आपने देखा होगा की पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आना शुरू हो गया है| इसके अलावा घरेलु एलपीजी गेस सिलिंडर के दामो मेभी 50 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी करी गई है| पेट्रोल और डीजल की कीमते करीब 137 दिनों से स्थिर थी, लेकिन उसमे अब उछाल देखनेको मिल रहा है|

सरकार के द्वारा जो लोग बल्क यानी की भारि मात्रा में डीजल की खरीदारी करते है, उनके लिए प्रति लीटर 25 रुपये की बढ़ोतरी करी है| इसके अलावा पिछले साल जून से अब तक CNG के दामो मेभी करीब 16 रुपये जितनी बढ़ोतरी देखनेको मिली है| इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट जगत पर हो रहा है| ट्रांसपोर्ट पर इसका असर होना यानी हमारे जीवन जरुरी चीजो में उसका ज्यादा असर देखनेको मिलना|

1 रुपये डीजल में बढ़ने से कितने रुपये महंगा होगा भाडा?

आपको बतादे की अगर 1 रूपया भी प्रति लीटर डीजल के ऊपर बढ़ता है तो उसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ना शुरू हो जाता है| अगर 1 रूपया प्रति लीटर डीजल में बढ़ता है तो ट्रांसपोर्ट में करीब 0.50 पैसे जितनि बढ़ोतरी आती है| ट्रांसपोर्ट में सबसे ज्यादा खर्च, डीजल का होता है, जोकि करीबन 60% जितना होता है| शहरो में अंदरूनी इलाको में माल ले जाने के लिए ज्यादातर अब CNG का इस्तेमाल किया जाता है|

CNG के दाम भी पिछले 1 साल में 16 रुपये जितने बढ़ गए है| इसके चलते अब वहा पर भी महंगाई बढ़ने के संकेत मिल रहे है| इसका ज्यादा असर बच्चो के स्कुल वहानो पर पड़ रहा है| पिछले 1 साल से स्कुल बंध के बराबर ही थे| अब जाकर खुले है तो भाड़े में बढ़ोतरी देखनेको मिल रही है| जिसके करण माता पिता और स्कुल वाहन चालक दोनों ही महंगाई से परेशान हो गए है| अब आने वाले दिनों में इसका क्या असर दिखाई पड़ता है उसकी जानकारी हम आपको देते रहेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *