50 से अधिक नकली शादियां रचा चुकी हैं ये लुटेरी दुल्हनें, ऐसे फंसाती थी लोगों को जाल में..

News

देश में आज कल लुटेरी दुल्हनों के किस्सों दिन ब दिन बढ़ते जी जा रहे है। आये दिन अखबारों में लुटेरी दुल्हन के बारे में छापता रहता है। लेकिन फिर भी बहुत सारे लोग जिनकी उम्र बित चुकी है और शादी करना चाहते है वैसे लोग ऐसी लुटेरी दुल्हन के झांसे में आ जाते है फिर बलि का बकरा बन जाते है बाद में पछतावे के आलावा इनके पास कुछ नहीं रहता।

आज हम आपको एक नहीं बल्कि नो लुटेरी दुल्हनों के बारे में बताने वाले है जो अभी तक 50 से अधिक शादिया कर चुकी हो जो शादी के कुछ दिनों बाद उनके पति को चुना लगाकर घर से पैसे और जेवरात लेकर भाग जाती थी। पुणे क्राइम ब्रांच ने नकली शादियां कर लोगों को लूटने वाले एक अतरराज्यीय गिरोह का पर्दा फ़ाश कर 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इन 9 महिलाओं के साथ 2 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। यह नकली शादी करवाने में महिलाओं की मदद करते थे। वहीं इस गिरोह की 12 से अधिक महिलाएं अभी भी फरार है। पकड़ी गई इन सभी महिलाओं की उम्र 22 से 35 साल के बीच है। ये लुटेरी दुल्हने महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में लोगों से नकली शादी कर उन्हें लूटा करती थी।

इस गिरोह का पर्दा फ़ाश तब हुआ जब एक युवक ने शिकायत लिखवाकर बताया कि कैसे लड़की ने उसके सामने गरीब-बेसहारा और असाहय होने का नाटक किया। युवक ने भी उस पर तरस खाकर जनवरी माह में शादी रचा ली। लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन घर में रखे कीमती गहने और कैश लेकर फरार हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *