हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। वैसे ही देश में कई सारी जगहों पर विविध प्राकृतिक भंडार भी मौजूद है। देश में केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा देश की अलग अलग जगहों पर प्राकृतिक भंडार खोजने के लिए ब्लॉक दिये जा रहे है। ऐसा ही चार खनिज ब्लॉक मंत्रालय ने बिहार को सोपे थे। यह चारो ब्लॉक में मंत्रालय का कहना है के क्रोमियम और पोटैशियम से भरे हुए है। ये खदाने सासाराम, रोहतास, गया और औरंगाबाद में मौजूद हैं।
आपको बतादे के बुधवार को केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम को खनिज सर्वे से संबधित कुछ जरुरी दस्तावेज सौंपे है। इसके साथ केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने अन्य राज्यों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों को भी इससे संबंधित दस्तावेज दिए। केन्द्र ने 14 राज्यों को विभिन्न खनिजों के 100 ब्लॉक सौंपकर उनको निर्देश किया है के इनकी जल्द से जल्द नीलामी करे।
बिहार के खनिज मंत्री जनक राम ने बताया कि केंद्र मंत्रालय की तरफ से बिहार को तीन पोटैशियम के और एक क्रोमियम का ब्लॉक दिया गया है। यह तीनो ब्लॉक में से एक ब्लॉक सासाराम-रोहतास में 10 वर्ग किलोमीटर का नड़वाडीह ब्लॉक, आठ वर्ग किलोमीटर में टीपा खनिज ब्लॉक और शाहपुर में सात वर्ग किलोमीटर में ब्लॉक शामिल है। ये तीनों ब्लॉक पोटैशियम के ब्लॉक हैं।
इसके अलावा औरंगाबाद-गया में क्रोमियम के ब्लॉक दिया गया है जिसका क्षेत्र आठ वर्ग किलोमीटर का है। आपको बतादे के क्रोमियम का उपयोग एविएशन और मोबाइल में ज्यादातर होता है। उन्होंने बताया के इसका सीधा फायदा बिहार के लोगो को होगा। उन्होंने बताया के राज्य सरकार इन ब्लॉक से संबंधित विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करके नीलामी की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करेगी।
आपको बतादे के माइन्स एंड मिनरल एक्ट में संशोधन के बाद यह पहला मौका था जब जी-4 स्तर यानी शुरुआती सर्वेक्षण स्तर पर खनिज ब्लॉक की नीलामी की अनुमति दी गई है। अभी तक खनन सर्वेक्षण के चार स्तरों में से जी-4 स्तर का सर्वेक्षण केवल सरकारी एजेंसियां या पीएसयू ही कर सकते थे। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक ब्लॉक 21 मध्यप्रदेश, 13 ब्लॉक राजस्थान, 10 ब्लॉक छत्तीसगढ़, 8 ब्लॉक महाराष्ट्र, 5 ब्लॉक झारखंड व 4 ब्लॉक बिहार के हिस्से में आए हैं।
आपको बतादे के कहा कहा कौन कौन से ब्लॉक है जिनमे से क्या मिलने वाल है एक सोने का ब्लॉक है जो छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में है , झारखंड के सरायकेला खार्सवान जिले में दो, कर्नाटक के हावेरी, चित्रदुर्ग, धारवाड़, वेल्लारी, देवनगिरी व हासन जिलों में 7 ब्लॉक, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दो, उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में एक, पश्चिम बंगाल के बांकुरा-पुरुलिया में एक ब्लॉक।