महिला के सपने में आये अपने पति बोले मेरा मंदिर बनवा दो, महिला ने लाखो खर्च कर के बनाया ऐसा मंदिर के

News

अपने देश में लोग अपने प्यार के लिए क्या कुछ नहीं करते। लोग पाने प्रेमी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर देते है। हमारे देश में जब भी प्यार के सबसे बड़े प्रतीक का नाम आता है तो हमारे जहेन में ताज महल का नाम आता है। इसमें कोई शक नहीं कि ताज महल प्यार की सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक निशानी है। देश में आज भी कई ऐसे लोग भी है जो अपने प्रेमी की याद में ताज महल तो ना सही लेकिन कुछ जरूर बनवाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा आंध्र प्रदेश में सामने आया है जहा पे एक महिला ने अपने पति की याद में मंदिर बनवाया है और मंदिर में अपने पति की मूर्ति प्रस्थापित की है।

आजकल सोशल मीडिया पर महिला द्वारा अपने पति की याद में बनवाए गए मंदिर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मंदिर बनवाने के पीछे महिला का पति के प्रति प्यार नहीं बल्कि वजह कुछ अलग है। जाने पर महिला ने बताया कि उसके मुर्तक पति उसके सपने में आए थे और उन्होंने मंदिर बनवाने की बात महिला को सपने में कही थी। आपको बतादे के मंदिर में महिला हर रोज अपने पति की मूर्ति की आरती उतारती है और पूजा भी करती है।

यह दिलचस्प घटना आंध्र प्रदेश के पोडिली मंडल का है जहां निम्मावरम गांव की रहने वाली पद्मावती ने अपने मुर्तक पति प्रकाशम अंकिरेड्डी के कहने पर मंदिर बनवाया है। महिला ने चार साल पहले एक हादसे में अपने पति को खो दिया था। पति के मरने के बाद परिवार में काफी मुसीबतो से अपना गुजरान चला रहा था। महिला ने बताया कि उनके पति मौत के कुछ दिन बाद उसके सपने आये और कहा की मेरा मंदिर बनवाओ।

महिला ने अपनी पति की इच्छा का मान रखते हुए थोड़े समय के बाद गांव में एक मंदिर बनवाया जिसमें अपने मुर्तक पति की संगमरमर की मूर्ति विधि विधान के साथ स्थापित करवाई है। मंदिर बनाने के बाद पद्मावती हर रोज इस मंदिर में अपने पति की मूर्ति को पूजा करती हैं। हर साल गांव के लोगों के लिए जिस दिन मंदिर बनाया था उस दिन भंडारे आयोजन भी करती हैं। और तो और पद्मावती अपने पति के जन्मदिन और अन्य खास मौकों पर मंदिर में भव्य पूजा करती हैं।

पद्मावती एक रूढ़िवादी परिवार से आती हैं ,पति का मंदिर बनवाने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि । पद्मावती ने बचपन से ही अपनी मां को अपने पिता की पूजा करते हुए देखा था। इस वजह से पद्मावती ने भी पति का मंदिर बनवाकर पति के प्रति अपने प्यार जताया है। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया था जहां, ईश्वर नाम के एक युवक ने लगभग 24 लाख रुपए खर्च करके अपने दादा के नाम का एक भव्य मंदिर बनवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *