आज भारत देश अपना आजादी दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1947 में भारत को अंग्रेजों के सामने आजादी मिली थी और उसी दिन से आज तक भारत 15 अगस्त को अपनी आजादी का दिन मनाता है। आज का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज भारत अमृत महोत्सव मना रहा है यानी कि भारत में अपनी आजादी के 74 साल पूरे कर लिए हैं और आज 75 में कदम रखा है। आइए जानते हैं आज के खास दिन पर भारत के प्रधानमंत्रि ने देश को संबोधते हुए क्या कहा।
सबसे पहले प्रधानमंत्री राजघाट गए और महात्मा गांधी के दर्शन करके लाल किले पर गए जहां पर उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराया। उसके बाद उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में बताया कि आज के विशेष दिन पर मैं हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके अपना भाषण शुरू करना पसंद करूंगा यह कहते हुए उन्होंने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, बिरसा मुंडा, बिस्मिल, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू, अंबेडकर सभी महान हस्तियो को याद करते हुए उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की।
उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड योद्धाओं को धन्यवाद किया। मोदी जी ने कहा कि इस महामारी के बीच कुछ लोग हमारे साथ नहीं रहे जिसका दुख पूरे देश को है। लोगों की जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर नर्स या फ्रंटलाइन वर्कर्स को हमारी ओर से खूब-खूब धन्यवाद। नरेंद्र मोदी ने टोक्यो मे मेडल जीते एथलीट के सम्मान मे लोगों को तालियां बजाने के लिए कहा। आगे बताते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि 54 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन मिल गया है जो देश के लिए गर्व की बात है। नरेंद्र मोदी ने आगे बताया कि हमें इस भयानक बीमारी के सामने लड़ने के लिए आज हम किसी और देश पे निर्धारित नहीं रहे मास्क से लेकर वैक्सीन तक देश में हर चीज बनाई जा रही हे, जिससे देश आत्मनिर्भर बने।
नरेंद्र मोदी ने देश को एक नया नारा देते हुए बताया की ” सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास”। नरेंद्र मोदी सरकार ने आगे बताते हुए बताया कि भारत के हर गांव तक बिजली सड़क पहुंचाने में हम कामयाब रहे हैं और आगे भी इस पर ध्यान देकर इसको सही तरह से देश के हर कोने में पहुंचाएंगे। किसानों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने बताया कि ‘छोटा किसान देश की शान’ के सूत्रों को आगे ले जाना ही हमारा मकसद रहेगा फिर वह किसानों के लिए नए यंत्र खरीदना हो, नई टेक्नोलॉजी बनाना हो या किसान ट्रेन के रूट को बढ़ाना हो उस पर हम आगे के सालो मे काम करेंगे। आगे बताते हुए नरेंद्र मोदी ने बताया कि आने वाले सालों में हम 100 करोड़ लाख का इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान लेकर आ रहे हैं जिससे भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा आधुनिक हो जाएगा और हम इकोनामी में नया जोश भर देंगे। देश विदेश की कंपनियों को आकर्षित करने के लिए यह बहुत फायदे रूप साबित होगा।
आगे बताते हुए बताया कि हम भारत के आजादी के 100 साल खत्म हो उससे पहले भारत को इलेक्ट्रिसिटी में आत्मनिर्भर करना चाहते हैं, और देश को इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। ग्लोबल वार्मिंग जैसी महा चुनौतियों के सामने देश को मजबूती के साथ खड़ा करना चाहते हैं। आगे बताते हुए बतया की हमने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक द्वारा दुश्मनों को यह दिखा दिया है कि यह एक नया भारत है। अगर नए भारत के साथ आपने कोई भी गलत हरकत की तो उसका जवाब मजबूती के साथ आपको मिलेगा। आगे बताते हुए बताया कि अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतन का संचार करें। जय हिंद ।।
