Russia Ukraine News: रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत को दिया एक और जख्म, कीव में भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

News

पिछले कुछ दिनों से रशिया ने उक्रेन पर हमला बोल दिया है। बतादे के उक्रेन पढाई करने गये बहुत सारे छात्र युद्ध के बीच फंसे हुए है। भारत सरकार की और से भारतीय छात्रों को सुरक्षित रूप से निकाल ने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू कर दिया गया है। इस ऑपरेशन के तहत बहुत सारे छात्र सुरक्षित वापिस भारत लौट आये है। उक्रेन के कुछ इलाको में भीषण गोलाबारी के चलते कुछ छात्र ऐसे भी जो अभी भी उक्रेन में फंसे हुए है।

तो इसी बीच भारत के लिए बहुत बड़ी दुख की खबर सामने आयी है के रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में एक भारतीय छात्र की जान जाने के कुछ दिनों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को पोलैंड के रेज़ज़ो हवाई अड्डे पर इसकी जानकारी दी।

वीके सिंह ने एएनआई को बताया, “कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है। उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने कहा, “भारतीय दूतावास ने पहले ही प्राथमिकता से इस बात को साफ कर दिया था कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए। युद्ध की स्थिति में बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।”

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई थी। बताया गया कि कर्नाटक का रहने वाला नवीन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह रूसी सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *