Railway Recruitment 2021: रेलवे में पाएं सरकारी नौकरी, जानें योग्यता, वेतन और कैसे करें आवेदन

News

रेलवे में काम करने के इच्छुक उमेद्वारो के लिए एक खुश खबरी है| दक्षिण रेलवे ने कुल 21 पदों के लिए भरती की घोषणा करी है| इन पदों पर लेवल 2 से लेवल 5 तक की भर्ती करी जायेगी| यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत करी जायेगी| आवेदन जमा करने की आखरी तारीख 30 नवम्बर 2021 रखी गई है| इच्छुक उमेदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर जाकर आवेदन कर सकते है|

कुछ राज्यों के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 15 दिसंबर तक रखी गई है| इसमें असं, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, लाहौल और स्पीति जिलों और चंपा के पांगी उप-मंडल, हिमाचल प्रदेश के जिला, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप शामिल है|

वेतन कितना दिया जाएगा?

दक्षिण रेलवे की इस भरती में लेवल 2 से लेकर लेवल 5 तक की भर्ती करी जायेगी| सभी लेवल में वेतन अलग अलग होगा| लेवल 2 के लिए 19,900 रुपये, लेवल 3 के लिए 21,700 रुपये, लेवल 4 के लिए 25,500 रुपये और लेवल 5 के लिए 29,200 रुपये प्रति महिना वेतन प्राप्त होगा|

कितने पदों के लिए भर्ती करी जा रही है?

दक्षिण रेलवे ने कुल 21 पदों के लिए भर्ती की घोषणा करी है| यह भरती स्पोर्ट्स कोटा के तहत करी जायेगी| एथलेटिक्स महिला के लिए 2 पद, एथलेटिक्स पुरुष के लिए 2 पद, बास्केटबॉल महिला के लिए 3 पद, बास्केटबॉल पुरुष के लिए 4 पद, क्रिकेट महिला के लिए 3 पद, पावल लिफ्टिंग पुरुष के लिए 1 पद, स्वीमिंग पुरुष के लिए 1 पद, वोलीबाल महिला के लिए 3 पद, वोलिबोल पुरुष के लिए 2 पद रखे गए है|

दक्षिण रेलवे भरती के लिए अन्य जानकारी

रेलवे में भरती के लिए आयु सीमा 18 साल से 25 साल तक की राखी गई है| अलग लेवल के लिए अलग अलग आयु सीमा राखी गई है तो इच्छुक उमेदवार एक बार आधिकारिक अधिसूचना देखले| आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के उमेद्वारो को 500 रुपये शुल्क देना होगा, वही अन्य सभी उमेद्वारो को 250 रुपये शुल्क देना होगा|

दक्षिण रेलवे भर्ती में आवेदन कैसे करे?

इच्छुक उमेदवार जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता और खेल उपलब्धि की स्व सत्यापित प्रमाण पत्र की एक कोपी के साथ एक कवर में ‘सहायक कार्मिक अधिकारी / भर्ती, रेलवे भर्ती सीईआईआई, ‘तीसरी मंजिल , नंबर 5, डॉ पीवी चेरियन क्रिसेंट रोड, एग्मोर, चेन्नई।’ पर भेजना होगा। कवर के ऊपर “वर्ष 2021-22 के लिए खेल कोटा (खुला विज्ञापन) के खिलाफ भर्ती के लिए आवेदन” लिखा होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *