Mahashivratri Special: महाशिवरात्रि पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, इन खास भोग से करें भोले नाथ को खुश

Devotional Informational

महाशिवरात्रि का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है| इस साल भी महाशिवरात्रि की तैयारिया लगभग पूरी हो गई है| महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाई जाती है| इस बार यह दिन 1 मार्च 2022 के दिन पड़ता है| भगवान शिव के भक्तो में महाशिवरात्रि को लेकर बहोत उत्साह है|

आपको बतादे की भगवान भोलेनाथ वैसे तो केवल पूरी श्रध्धा से चढ़ाये हुए पानी और दूध सही प्रसन्न हो जाते है लेकिन महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कई तरह के भोग चढ़ाए जाते है| आज हम ऐसे भोग के बारेमे आपको जानकारी देंगे जिससे आप भगवान शिव की कृपा पा सके|

भगवान शिव को चढ़ाये यह भोग

लस्सी: आप भगवान शिव को लस्सी का भोग भी चढ़ा सकते है| आधे किलो दही में आप चीनी और दूध मिलाकर लस्सी बना सकते है| अगर आप चाहे तो इस लस्सी में आप भांग भी मिला सकते है| भगवान को भोग चढाने के बाद आप इसको महेमानो कोभी दे सकते है|

मालपुआ: ऐसा कई जगहों पर उल्लेख है की भगवान शिव को मालपुआ प्रिय होता है| ऐसे में अगर आप इस महाशिवरात्रि मालपुआ बनाकर भगवान शिव को अर्पित करते है और उनकी पूजा करते है तो आपको बहोत अधिक फायदा मिलेगा| मालपुआ को आप अपने घर पर भी बना सकते है|

ठंडाई: ठंडाई को अर्पित करना बहोत अच्छा होता है| महाशिवरात्रि के पहले मौसम में गर्मी बढ़ने लगती है, ऐसे में अगर आप भगवान शिव को ठंडाई का भोग लगाते है और उसके बाद उसको अपने महेमानो को पिरोस्ते है तो बहोत अच्छा रहेगा|

हलवा: भगवान को भोग लगाने के लिए अक्सर मीठी चीजो का इस्तेमाल किया जाता है| अलग आप मीठी चीज को इस महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ को अर्पित करना चाहते है तो हलवे से बेहतर कोई चीज नहीं है| कुट्टू के आते या सोजी का हलवा भी आप बना सकते है|

मखाने की खीर: मखाने की खीर बनाकर भगवान शिव को अर्पित करनी चाहिए| यह सेहत के लिए अच्छी भी होती है| मखाने को भुन कर खीर बनाइ जाती है, इसके अलावा इसमें केसर और इलाइची पाउडर भी डाला जाता है| इसको आप भीग लगाने के बाद अपने महेमानो को प्रसाद के रूप में दे सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *