Gujarat Love Jihad: गुजरात हाई कोर्ट ने लव जिहाद कानून के कुछ प्रावधानों पर लगाई रोक, लड़की से धोखा साबित होना जरूरी

News

लव जिहाद के ऊपर कानून कुछ राज्यों में बन गए है| उसिमेसे एक राज्य गुजरात भी है| लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने इसके ऊपर एक महत्त्वपूर्ण फैसला सुनाया है| कोर्ट द्वारा गुजरात सरकार द्वारा पेश किये गए लव जिहाद कानून की कुछ धाराओं पर रोक लगा दी है| इसके ऊपर कोर्ट ने कहा है की, एफ़ाइआर तब तक दर्ज नहीं होगी जब तक साबित नहीं हो जाता की लड़की को धोखे से फसाया गया है|

गुजरात हाई कोर्ट विवाह करके जबरन धर्मान्तरण के मामले के सबंधित कानून से जुडी याचिकाओ पर सुनवाई कर रहा था| याचिकाओ द्वारा अधिनियमित को चुनोती दी गई है| इस सुनवाई में सरकर की तरफ से पक्ष रखा गया था की “अंतधार्मिक विवाह पर प्रतिबन्ध नहीं है परन्तु जबरन शादी करसे धर्म परिवर्तन करके विवाह जरिया नहीं बन सकता है|

लव जिहाद कानून गुजरात में 15 जून को अस्तित्व में लाया गया था| जिसमे 10 साल तक की जेल की सजा और विवाह द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये का जुर्माना लगानेका प्रावधान है| यह कायदा पुराने धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट 2003 को संसोधन करके लाया गया है|

एसा बताया जा रहा है की इस एक्ट को लाने के पीछे का मकसद लव जिहाद को रोकना है| किसीको विवाह के माध्यम से धर्म परिवर्तन करवाते हुए रोकना इसका मकसद है| इसीको बहलाके-फुसलाने से जुडी बाते इसमें जोड़ी गई है| इसमें कहा गया है की बेहतर लाइफस्टाइल और दैवीय आशीर्वाद के बहाने धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाना इस एक्ट के दंडनीय माना जाएगा| इस विधेयक के मुताबिक किसीभी धर्मान्तरित व्यक्ति के माता पिता,भाई, बहन, रक्त सबंधित रिश्तेदार इसमें एफ़ाइआर दर्ज करा सकते है|

इसी खबरे सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने परिजनों और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *