BMW ने भारत में लॉन्च किया अपना शानदार स्कूटर, जानिये इसके फीचर्स जिसकी कीमत है महेंगी कार से भी…

News

BMW कम्पनी कार बनाने के लिए दुनिया में मशहूर है। दुनिया सबसे टॉप कार विक्रेता में BMW का नाम शुमार होता है। BMW कार बनाने के लिए दुनिया में फेमस तो है ही लेकिन इसके साथ साथ क्या आपको पता है के BMW ट्व व्हीलर भी बनाती है। कार की तरह ही BMW के टू व्हीलर भी बहुत दमदार आते है। हाल ही में BMW में भारत में अपना मैक्सी स्कूटर C 400 कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया है।

BMW मैक्सी स्कूटर C 400 के बारे में बात करे तो यह मैक्सी स्कूटर है, इसके कारण आपको इसका डिजाइन बड़ा और भारी डिज़ाइन के साथ आता है। इस स्कूटर को आप घंटो तक बिना थके चला सकते हैं ,मतलब के लॉन्ग ड्राइव में भी आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी क्योकि इस बात को ध्यान में रखते हुए ही इसका डिजाइन किया गया है। इसमें आने वाले दूसरे फीचर्स के बारे में बात करे तो इस स्कूटर में LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी हेडलाइट और एलईडी टेललाइट मिलती है। इसमें कीलेस राइड फंक्शनलिटी, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, बीएमडब्ल्यू मोटरराड कनेक्टिविटी के साथ 6.5-इंच टीएफटी कलर डिस्प्ले, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, हीटेड ग्रिप्स (ऑप्शनल) और हीटेड सीट (ऑप्शन) शामिल हैं।

BMW मैक्सी-स्कूटर C 400 GT जबरदस्त लुक के साथ साथ दमदार पावर के साथ आता है। बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी में आपको 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह स्कूटर 0 -100 की स्पीड मात्र 9.5 सेकंड में पकड़ सकता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 139 Kmph है।इसमें नया 350cc वाटर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 34 hp की मैक्स पॉवर और 35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन की बदौलत स्कूटर 9.5 सेकंड में 0-100 किमी तक की स्पीड पकड़ सकता है। जैसा की हमने बताया, स्कूटर की टॉप स्पीड 139 किमी प्रति घंटा है।

BMW की कार्स की तरह भी BMW के टू व्हीलर भी महंगे आते है। लेकिन जो लोग शौकीन है उनके लिए यह एक बहुत अच्छा सौदा साबित हो सकता है। आपको बतादे के जिस कीमत में एक अच्छी फेमिली कार आ जाये उस कीमत में आपको यह स्कूटर मिलेगा। आपको बतादे के इसकी एक्स शोरूम की कीमत 9.95 लाख रुपये है। बताया जा रहा है यह भारत का सबसे महँगा स्कूटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *