पिछले कुछ दिनों से शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को NCB द्वारा पकड़ा जाना काफी चर्चा में है| इस केस की चर्चा के दौरान NCB के एक जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का नाम बहोत लिया जाता है| उनकी देख रेख मेही रेव पार्टी पर छापा मारा गया था| वह असली सिंघम के तौर परभी जाने जाते है| इनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सब जानते है, लेकिन उनकी जीवन साथी के बारे में बहोत कम लोग जानते है|

समीर वानखेड़े की पत्नी एक अभिनेत्री है| वह इतनी खुबसूरत है की उनकी खूबसूरती कई अभिनेत्रियो पर भारी पड़ती है| उनकी पत्नी का नाम क्रांति रेडकर है| आज हम आपको इस लेख में क्रांति रेडकर के बारेमे विस्तार से जानकारी देने जा रहे है|
क्रांति मुंबई की रहने वाली है| उन्होंने पढाई भी मुंबई मेही की है| पढाई पूरी करने के बार उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला लिया और अपना करियर एक्टिंग में आगे बढाया| क्रांति अजय देवगन के साथ भी काम कर चुकी है| आपको शायद यह मालुम नहीं होगा| क्रांति फिल्म गंगाजल में काम कर चुकी है| जिस लड़की का फिल्म में किडनेप हुआ था वह क्रांति ही थी|
इसके आलावा क्रांति कई मराठी फिल्मो में काम कर चुकी है| उनकी पहली फिल्म मराठी ही थी| उनकी पहली फर्म “सुन असावी अशी” थी, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी| उन्होंने मराठी फिल्मो में कई हिट गाने भी दिए है|
गीतों की बात करे तो उनके गाने जैसे की ‘कोमबदी पालाली’ और ‘तंगडी धारून’ काफी हिट हुए थे| इस गीत का संगीत बोलीवुड के सुपर हिट गीत चिकनी चमेली में इस्तेमाल किया गया है| जोकि दर्शको ने काफी पसंद करा था| उन्होंने निर्देशक के तौर परभी काम किया है|
क्रांति की शादी समीर के साथ साल 2017 में हुई थी| अब दोनों की जुड़वाँ बेटिया है| वह सोशियल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती है| उनके सोशियल मिडिया पर 3 लाख से ज्यादा फोलोवेर्स है| वह अक्सर अपने पति के साथ फोटो शेयर करती रहती है|