खाद की महंगी होने के बावजूद किसानों को सस्ती कीमतों पर मिलेगी, अभी 4,000 रुपये की यूरिया मिलती है 266 रुपये में

News

किसानो के हिट में कार्य करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबध्ध है| रशिया और युक्रेन में जारी युध्ध और चीन की भारी खरीदारी के बावजूद केंद्र सरकार अपने देश के किसानो के लिए खाध उपलब्ध करवाने के लिए बहोत प्रयास कर रही है| यह प्रयास हमें काफी हद तक सफल होते हुए दिखाई पड़ रहे है| ऐसा भी कहा जा रहा है की अगर सरकार को सब्सिडी बढानी पड़े तो वह बढाने के लिए तैयार है|

सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है की, किसानो को बुआई के समय पर उर्वरको की कई न हो इसलिए सरकार ने पहले सही उर्वरको की खरीदी करली है| इसमें 30 लाख टन DAP और 70 लाख टन यूरिया शामिल है| इससे पता चल रहा है की सरकार आने वाले बुआई के समय में किसानो को किल्लत का सामना न करना पड़े उसके लिए अभी से तैयारिया कर चुकी है और आगे भी ऐसे ही फैसले लिए जायेंगे|

कुछ मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंराष्ट्रीय बाजारों में यूरिया की 50 किलो बोरी की कीमत करीब 4000 रुपये है| लेकिन अपने देश में किसानो को यह सिर्फ 266 रुपये में मिल रही है| सरकार केवल यूरिया पर ही 3700 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है| वैसे ही अंतराष्ट्रीय बाजार में DAP की कीमत 4200 रुपये के करीब है, जबकि हमारे देश में किसानो को यह केवल 1350 रुपये में उपलब्ध कराइ जा रही है|

अगर हम NPK उर्वरक की बात करे तो इसके दाम अभी देश में 1470 रुपये बने हुए है| पिछले एक साल से यह दाम स्थिर है| एक साल पहले NPK का दाम 1300 रुपये था जिसको बढाकर 1470 रुपये कर दिया गया था| तब से किसानो को यह इतने दाम पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है| वैश्विक प्रतिबंध और युक्रेन रशिया युध्ध के चलते हुए भी सरकार अपने देश के लोगो के हिट के प्रति प्रतिबध्ध दिखाई पड़ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *