नौकरी से थक गए तो बने खुद के बॉस, सरकार दे रही घर बैठे कमाई का मौका

Informational

पिछले कुछ समय से देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ गई है| और दूसरी तरफ एक तबका ऐसा है की वह नौकरी करते करते थक गया है| कुछ नौकरियो में मेंटल स्ट्रेस ज्यादा होता है, इसकी वजह से कुछ लोगो की हेल्थ पर इसका असर देखने को मिलता है| अगर आप अपनी नौकरी से उब गए है और अपना खुद का बिजनेस चालू करने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए है|

नया बिजनेस चालू करने के लिए बहोत सारे पैसो की जरुरत होती है| कई लोगो के पास पैसे नहीं होते है और वह अपने दम पर कुछ कर दिखाना चाहते है| ऐसे लोगो के लिए आज हम इस लेख में एक ऐसा बिजनेस आइडिया लाये है जिससे आप बहोत कम पैसो में अपना खुद का बिजनेस चालू कर सकोगे|

हम बात कर रहे है कोमन सर्विस सेंटर की, आज कल हर जगह कोमन सर्विस सेंटर की जरुरत होती है| क्यों की साड़ी योजनाये और अन्य काम सभी डिजिटली हो रहा है| यह सभी काम करने के लिए हर व्यक्ति को नजदीकी कोमन सर्विस सेंटर जाना होता है और वाही से उनका काम पूर्ण होता है| इसको शुरू करने के लिए केंद्र सरकार प्रेरित करती है| सरकार की मंशा यह है की लोगो को सुविधा मिले और देश में डिजिटल सेवाओ से लोगो को अवगत कराया जा सके|

कोमन सर्विस सेंटर शरु करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा| आपको अपना आवेदन register.csc.gov.in पर देना होगा| इसमें आपको आवेदन करके 1400 रुपये फेस देनी होती है| आप जिस जगह CSC सेंटर खोलना चाहते है उस जगह की फोटो भी आपको अपलोड करनी होगी| आपको एक आईडी दी जायेगी और ट्रेनिंग भी कराइ जायेगी| जब आप ट्रेनिंग ख़त्म करदोगे तब आपको इसका सर्टिफिकेट दिया जाएगा|

सर्टिफिकेट मिलने के बाद आप अपना CSC सेंटर खोल सकेंगे| कोमन सर्विस सेंटर में आप कई सेवाए दे सकते है| इसमें पान कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी योजनाये, कृषि सेवाए, टिकिट बुक करना, बिल का भुगतान करना जैसी कई सेवाए है जो आप इस सेंटर से दे सकते है| आधार कार्ड के लिए आपको एक अलग से एग्जाम देनी होती है| इसको क्लियर करने के बाद आप आधार सर्विस सेंटर भी इसके साथ चला सकते है|

एसी रोचक जानकारी सबसे पहले पाने के लिए, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने परिजन और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *