चैत्र महीने का महत्त्व हिन्दू धर्म में बहोत अधिक होता है, क्यों की ऐसा माना जाता है की चैत्र मास हिन्दू धर्म का पहला मास होता है| इस महीने में माँ दुर्गा की पूजा आराधना करनेका योग्य समय होता है| वैसे तो हर साल 4 नवरात्रे होते है, लेकिन चैत्र नवरात्री और शारदीय नवरात्री का महत्त्व अधिक होता है| इस बार चैत्र नवरात्री कब से शुरू होने वाली है र कब ख़त्म होने वाली है और अन्य सभी जानकारी हम आपको इस लेखमे देने जा रहे है|
इस साल चैत्र नवरात्री कब शुरू होगी और कब उसका समापन होगा?
आपको बतादे की इस साल चैत्र नवरात्री 2 अप्रेल से शुरू हो रही है और उसका समापन 11 अप्रेल, सोमवार के दिन हो सकती है| चैत्र नवरात्रे की तिथि पर घट स्थापना करी जाती है| इस साल घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 2 अप्रेल सुबह 6 बजकर 10 मिनिट से 8 बजकर 29 मिनिट तक का रहेगा| इसका मत्ल्बा यह मुहूर्त 2 घंटे 18 मिनिट का रहने वाला है तो आप घट स्थापना कर सकते है|
चैत्र नवरात्री में होने वाले ग्रहों में बदलाव
इस चैत्र नवरात्री पर मकर राशी में मंगल और शनि गृह साथ रहेंगे| इसका मतलब मकर राशी के जातको में पराक्रम की वृध्धि होगी| इसके कारण कार्यो में सफलता मिलेगी और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी| कुम्भ राशी में गुरु और शुक्र दोनों साथमे रहने वाले है| इसके अलावा, मिन में सूर्य और बुध साथ रहेंगे, मेष में चंद्र, वृषभ में राहू और वृश्चिक में केतु बिराजमान रहेंगे|