अजब-गजब: 18 लाख में बीके 2 खरबूजे खासियत जानकर आप भी बोलेंगे मेरे पास पैसा होता तो में भी ले लेता

News

हम सब ने खरबूजा तो खाया ही होगा। हमारे देश में खरबूजा बहुत सस्ते दाम में मिल जाता है। अगर आपको खरबूजा बेहद पसंद है तो आप एक खरबूजे के कितने पैसे देने को तैयार हो सकते हो। ज्यादा से ज्यादा 500 या 1000 इससे ज्यादा तो नहीं दोंगे आप। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी की एक इंसान ने डी 18 लाख देकर दो खरबूजे ख़रीदे थे। आप भी सुनकर हक्केबक्के हो गये ना।

अब आपको इस बात का यकीन नहीं हो रहा होगा के कोई भला खरबूजा थोडिना इतना महँगा खरीदेगा। लेकिन आपको बतादे के यह बात बिलकुल सच है।जापान के उत्तरी होक्काइडो में इन खरबूजों की नीलामी की गई, जहां इन खरबूजों की इतनी ऊंची बोली लगी। जापान के लोग इस प्रजाति के ख़रबूज़े को लेकर काफ़ी दीवाने होते हैं। “यूबारी” नामक इस ख़रबूज़े के प्रति दीवानगी तो देखिए कि एक व्यक्ति ने 27 लाख येन यानी क़रीब 18 लाख 19 हज़ार 712 रुपए ख़र्च कर दिए।

आइए जानते हैं इन दो ख़रबूज़े की खासियत और आख़िर जापान में इतने महंगे में क्यों बिका यह खरबूज। जापान के ह्योगो प्रांत में खरबूजों का सुपर मार्केट खरबूजे की इस खास किस्म को यूबारी किंग के नाम से जाना जाता है, जिसकी पैदावार जापान के यूबारी क्षेत्र में होती है। खरबूजे की खरीद और बिक्री के लिए जापान के ह्योगो प्रांत में सुपर मार्केट भी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने इन खरबूजों की सबसे ज्यादा कीमत चुकाई है। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को दान किए जाएंगे, जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया था।

बता दें खरबूजा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और वायरस और बैक्टीरियल इंफेक्शन के खतरे से दूर रहता है। हाँ एक विशेष बात अब यूबारी प्रजाति के इस ख़रबूज़े की पैदावार विश्व के अन्य देशों में भी शुरू हो गई है। वैसे दो ख़रबूज़े लाखों रुपए दिला सकते। यह सुनकर सच में हैरानी होती है, लेकिन यह दुनिया विचित्रता से भरी हुई है। उसी का हिस्सा मात्र समझिए इन खरबूजों को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *