घर, दुकान या गोदामोमे अगर कही चूहे पड़ जाये तो कीमती से कीमती चीज़े भी कुतर जाते हैं। ऐसे में उन्हें बहार निकलना बेहद आवश्यक हो जाता हैं लेकिन कभी कभी वो ऐसी जगह छुप जाते हैं की उन्हें निकलना बेहद मुश्किल हो जाता ऐन वही उन्हें मारने के विकल्प में भी हम सहज नहीं रहते। कभी कभी तो ऐसा होता हैं की वो कही छुपी जगह मर जाते हैं और पुरे घर में बदबू फ़ैल जाती हैं। इनसे प्लेग जैसी बीमारी का भी खतरा बना रहता हैं इसीलिए इन्हे घर से भगा देना चाहिए। चलिए बात करते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में।
कपूर
घर में कपूर की गोलियां को पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इन्हें चूहे भगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी गंध से चूहों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है और वो घर से बाहर निकल जाते हैं।
फुदीना
फुदिनेकी महक काफी स्ट्रांग होती हैं जोकि चूहों को बर्दाश्त नहीं होती है। आप अगर बिल के बाहर फुदिने की पत्तियां रख देंगे तो चूहे बिल के बाहर आ जाएंगे और दोबारा कभी आपके घर की तरफ नहीं लौटेंगे।
पिपरमेंट
अगर आप घर के हर कोनों में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें तो चूहे अपने आप भाग जाएंगे। क्युकी चूहों को पिपरमेंट की गंध नहीं पसंद होती है।
तंबाकू
तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन, यह चूहों को घर से भगाने के लिए आपके काम आ सकता है, क्योंकि इसमें नशीले पदार्थ मौजूद होते हैं जिसे खाने से चूहे बेहोशी की हालत में आ जाते हैं। इसके लिए एक कटोरी में चुटकी भर तम्बाकू लें। इसमें 2 छोटी चम्मच देसी घी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर बेसन या आटा डालकर गोलियां तैयार कर लें। इसे उस जगह रखें जहां से चूहों का आना-जाना होता है। ऐसा करने से चूहे इसे खाएंगे और बेहोशी की हालत में आते ही घर से बाहर निकल जाएंगे।
फिटकरी
फिटकरी चूहे का दुश्मन होता है। इसके लिए आप फिटकरी के पाउडर का घोल बना लें और बिल के पास छिडकाव कर दें। ये चूहे भगाने का एक आसान और सरल उपाय है।
काली मिर्च
अगर आप घर से चूहों को भगाना चाहते हैं तो उस जगह काली मिर्च के दाते फैला दें, जहां वो छिप जाते हैं। ये तरीका कारगर हो सकता है। इसके अलाव खाने में इस्तेमाल की जाने वाली लाल मिर्च चूहों को भगाने का अच्छा तरीका माना गया है। घर के जिन जगहों पर चूहों का आतंक फैला रहता है वहां पर इसका छिड़काव इन्हें भगाने में मददगार साबित होता है।