देश में आज भी कई जगहों पर महिलाओ को काम करने की अनुमति नहीं दी जाती है। बहुत सारी ऐसी महिलाये है जिनमे बहुत सारा टेलेंट होने की बावजूद भी समाज के कारण इनका टेलेंट दबा का दबा ही रह जाता है। लेकिन कुछ महिलाए ऐसी होती है जिन्हे थान लिया होता है के वह कुछ न कुछ तो जीवन में करना है ऐसे ही जीवन व्यतीत नहीं करेगी। ऐसी बहुत महिलाये आगे बढ़ती है और अपना लक्ष्य हासिल करती है।

आपको बतादे के यह दादी का नाम रेशमबाई तंवर है जो मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली है। दादी आज भी 95 साल की उम्र में बिलकुल फिट और फ़ाईन है। दादी के परिवार वालो ने बताया के दादी हररोज सुबह 5 बजे उठ जाती है और अपना काम निपटाने के बाद गाय भेसो को चारा डाल ती है। जहा 95 साल की उम्र में ज्यादातर लोग बिस्तर ग्रस्त हो जाते है वही दादी अपना सब काम खुद करती है।
कुछ समय पहले दादी ने कार चलाने की इच्छा घरवालो के सामने रखी तो उनको कार चलाने के ट्रेनिंग दी गई उसके बाद दादी मारुती 800 कार चलाती है। समय के अनुसार दादी ने हर क्षेत्र में खुद को अपडेट कर रखा है। दादी इस उम्र में एंड्रायड फोन भी चलाती हैं। इस उम्र में दादी को फोन चलाते देख आप सोच में पड़ जाएंगे। दादी हमेशा कुछ न कुछ चीज सीखती रहती हैं। परिवार के लोगों के सामने ही वह सब इच्छा जाहिर करती हैं। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें सीखाते हैं। आपको बतादे के दादी ट्रेक्टर भी चलाती है।