कहते के प्यार की कोई उम्र नहीं होती प्यार कभी भी किसी को किसी से कभी भी हो जाता है। ऐसा ही कुछ मामला राजस्थान के उदयपुर से सामने आया है। बतादे के यह अजीबो गरीब मामला पढ़कर आप बोलेंगे के भाई यह तो हमारे से भी आगे निकल गए क्योकि यह 80 साल के बुजुर्ग ने किया ही कुछ ऐसा काण्ड है।
आपको बतादे जिस उम्र में लोग भगवान का नाम लेते हैं और अपने पोता-पोती की शादी करते हैं उस उम्र में इन दोनों ने शादी करके सभी को हैरान कर दिया। लोगों को पहले तो ये लगा की शायद ये दोनों दोबारा शादी करके अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं हैं, लेकिन जब उन्हें मालूम हुआ कि दोनों पहली बार पति-पत्नी बने हैं तो सभी लोग हैरान हो गए।
दरअसल, उदयपुर के परगियापद गांव के रहने वाले देवदास के पिता दीताराम ने उनकी शादी ने चंपा बाई से करवाई थी। लेकिन, शादीशुदा देवदास को कुछ ही दिनों बाद पड़ोसी गांव में रहने वाली मगदू बाई से प्यार हो गया। इसके बाद देवदास ने हिम्मत दिखाई और अपनी पत्नी को छोड़कर वो मगदू बाई के साथ भाग गए। यह वाकया 48 साल पहले हुआ था। 48 सालों तक दोनों ने शादी नहीं की और सिर्फ लिव-इन रिलेशन में रहे।
जानकारी के मुताबिक, देवदास ने मगदू बाई को अपनी पहली पत्नी चंपा बाई और बच्चों के साथ ही अपने घर में रखा था। इसके बाद उनकी पत्नी चंपा बाई ने बेटों को साथ उनका घर छोड़ दिया। लेकिन, मगदू बाई और चंपा में देवदास को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ। 48 सालों बाद देवदास और मगदू बाई के रिश्ते को मगदू बाई के परिवार वालों ने मंजूरी दे दी। लगभग 48 सालों तक लिव-इन में रहने के बाद इन दोनों की शादी हुई। इस अनोखी शादी में सबसे बड़ा योगदान देवदास के बेटे अर्जुनलाल का रहा जो गांव के स्कूल में टीचर हैं।