4 करोड़ की रिंग लेकर गर्लफ्रेंड को जब प्रपोज करने पहुंचा बॉयफ्रेंड, और फिर ऐसी सच्चाई सामने आयी के लड़का हक्का बक्का हो गया !

News

हर प्रेमी की इच्छा इच्छा होती है उसकी शादी प्रेमी से हो। प्यार करने वालो को अपना प्रेमी मिल जाये तो उससे और कुछ नहीं चाहिये होता। लेकिन प्यार जितना खूबसूरत होता है, उतना ही खतरनाक और दुखभरा भी हो सकता है। दो प्यार करने वालो के बीच सिर्फ तब तक रिश्ता मजबूत रहता है ,जब दोनों पार्टनर एक दूसरे के प्रति वफादार हो। अगर दोनों में से किसी एक ने भी अपने प्रेमी को धोखा दे दिया तो दूसरे प्रेमी के दिल के टुकड़े टुकड़े हो जाते हैं।

आज हम आपको इस लेख में एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जहां प्यार में पागल एक युवक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज़ करने के लिए 4 करोड़ रुपए की रिंग खरीद ली थी। लेकिन जब लड़का अपनी प्रेमिका को प्रपोज़ करने ही वाला था उससे पहले उसे अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक ऐसा घिनौना सच पता चला गया के प्रेमी के पैरों तले जमीन खिसक गई। तो चलिए आपको इस प्यार और धोखे की प्रेम कहानी को विस्तार से बताते हैं।

यह प्रेम कहानी ब्रिटेन में रहने वाले 25 वर्षीय मोस मेफेयर की है। बतादे के मोस 6 महीने पहले एक युवती के संपर्क में आया था। मोस ने जब उस लड़की को जब पहली बार देखा तो उसे लड़की से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। फिर दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के नजदीक आते गये और कुछ समय बाद दोनों एक साथ रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों को करीब रिलेशन में 6 महीने हो गये थे। लड़के को लगा के दोनों अब एक दूसरे को अच्छी तरह से जानने लगे है तो लड़के ने लड़की को प्रपोज़ करने का प्लान बनाया।

प्रेमी मोस अपनी प्रेमिका को बहुत प्यार करता था ,वह उसके लिए कुछ करने को तैयार था। लड़का इस मौके को खास बनाना चाहता था इसलिए वह अपनी प्रेमिका को बड़ा सप्राइज़ देना चाहता था। प्रेमी लड़के ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए खास 4 करोड़ की हीरे की अंगूठी बनवाई। उसने सोचा कि जब वह अपनी प्रेमिका को इतनी महंगी और सुंदर अंगूठी देगा तो वह शादी के लिए ना नहीं कर पाएगी।

प्रेमिका पीठ पीछे दे रही थी धोखा

प्रेमी मोस 4 करोड़ की अंगूठी लेकर प्रेमिका को प्रपोज करने ही वाला था कि उसे एक घिनौना सच पता चला। उसने पाया कि उसकी प्रेमिका उसे पीठ पीछे धोखा दे रही है। उसका किसी और शख्स के साथ भी चक्कर चल रहा है। यह जान मोस हैरान रह गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि प्रेमिका उसे इतना बड़ा धोखा भी दे सकती है। उस प्रेमिका की इस हरकत से बहुत निराश हुआ।

मोस अपनी प्रेमिका को स्पेशल फिल कराने के लिए उस पर हर महीने मोटी रकम खर्च करता था। वह उसे महंगे-महंगे गिफ्ट भी देता था। महंगी जगहों पर घुमाता और खिलाता था। लेकिन अब उसे पता चला कि प्रेमिका तो बस उसका इस्तेमाल पैसों के लिए कर रही थी। उसे मोस से सच्चा प्यार नहीं था। वह शायद उसके पैसों के पीछे पड़ी थी। इस कड़वी सच्चाई को हजम करने में मोस को काफी समय लगा। लेकिन फिर उसने दिल पर पत्थर रख प्रेमिका से ब्रेकअप कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *