1947 में सोने का भाव करीब 88 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वर्तमान में गोल्ड का भाव 47,300 रुपए के करीब है।

Informational

हमारे देश में हर घर में सोने को लेके बहोत ही लगाव देखा जाता है। ज्यादातर घरो में थोड़ा तो थोड़ा सोना होता ही है। क्योकि सोने का हमारे जीवन में बहोत अहम् जगह रखता है। क्योकि शादी हो या और कोई दूसरा घर में प्रसंग हो तो सोने की लेन देन होती है। लेकिन आज सोना खरीदना थोड़ा महँगा हो गया है क्योकि आज सोने के भाव बहुत ही ज्यादा है।

लेकिन क्या आपको पता है जब देश आजाद हुआ तो सोने की कीमत बहोत काम थी। अगर आज उतनी कीमत सोने की होती तो सभी लोगो के पास बहोत सारा सोना होता। सोने का इंसान का कुछ एक खास कनेक्शन है। गरीब हों या अमीर, कम या ज्यादा मात्रा में अपने पास सोना जरूर रखते हैं। अगर जीवन में किसी प्रकार की इमरजेंसी आ जाये और पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए सोने बेच कर उससे बहार निकला जा सकता है।

आपको बतादे के जब देश 1947 में आजाद हुआ तब से अब तक गोल्ड में करीब करीब 52,000 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। आपको जानके यकीं नहीं होगा के 1947 में सोने की कीमत लगभग 88 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। आजदी के 12 साल बाद साल 1959 में पहली बार सोने की कीमत 100 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार गया था। वहीं साल 1974 में सोना 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पार किया था। हालाकि साल 2007 में सोने का भाव 10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। पिछले साल अगस्त 2020 में सोने ने 56, 191 का सबसे अधिक सपाटी का लेवल पार किया था। आज सोने का भाव उसकी अधिकतम ऊंचाई से करीब करीब 10,000 रुपए कम है। अभी गोल्ड का भाव 47,300 रुपए के करीब है। पिछले साल की तुलना देखे तो गोल्ड की प्राइज़ में 10000 की गिरावट आयी है।

उतार-चढ़ाव में अच्छा रिटर्न देता है सोना

सोने के जानकारों का कहना है कि ज्वेलरी के साथ साथ अगर आप डिजिटल गोल्ड में निवेश करना चाहो तो कर सकते हो क्यों की इसमें अच्छा रिर्टन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आप अगर डिजिटल गोल्ड में निवेश करना चाहते हो तो उसमे सरकार की भी कुछ योजनाए है जिसमे आप निवेश कर सकते हो। गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड बॉन्ड, और गोल्ड एमएफ में निवेश किया जा सकता है। सोने में निवेश ज्वेलरी, गोल्ड कॉइन,ईटीजी गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, डिजिटल गोल्ड और गोल्ड डेरिवेटिव्स में भी आप अगर निवेश करना चाहो तो निवेश कर सकते हो। जानकारों की माने तो उतार-चढ़ाव के दौर में सोना आपको एक अच्छा खासा रिटर्न दिलवा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *