Ye jaan lo:कार ट्रक या टेम्पो में निम्बू-मिर्ची लटकाया तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना

News

भारत में अपने वाहन को लोग बड़ी इज्जत से रखते है| इसके ऊपर नजर न लग जाए, इसके लिए भी कुछ न कुछ उपाय करते रहते है| कई लोग, काली रिबिन लगाते है तो कई लोग निम्बू मिर्च लगते है| यह एक आस्था का विषय है| लेकिन कई लोग इसका नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करते है| कई लोग निम्बू मिर्च और काली रिबिन को ऐसे अपने वाहनों पर चिपकाते है जिससे ट्रेफिक नियमो का उल्लंघन हो रहा है|

कई लोग अपने वाहन को चालान कटने से बचाने के लिए, ऐसे रिबिन और निम्बू मिर्च लगाते है, जिससे उनके वाहन की नंबर प्लेट अच्छे से दिखना बंध हो जाए| अब नंबर प्लेट दिखेगी नहीं तो ऑनलाइन चालान काट नेमे दिकत्तो का सामना करना पड़ता है| वाही ऐसे वाहनों के चलते ट्रेफिक पोलिस भी काफी परेशान है| ऐसे में दिल्ली पोलिस ने ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने का निर्णय लिया है| इसके चले अब ऐसा हर राज्य की पोलिस इस तरह का काम चालू कर सकती है|

दिल्ली में उत्तरप्रदेश की बॉर्डर से रोजाना करीबन 2 लाख वाहन प्रवेश करते है| ऐसे में कुछ वाहन ऐसे होते है जो निम्बू मिर्च और काली रिबिन को ऐसे अपने वाहन पर बांधते है की जिससे उनके वाहन की नंबर प्लेट दिखना बंध हो जाए| अब दिल्ली पोलिस ने ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने की ठानली है| दिल्ली यातायात पोलिस के विशेष आयुक्त डॉ. मुकेश चन्द्र ने इन वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश दे दिया है|

अब जो कोई भी व्यक्ति अपने वाहनों पर नंबर प्लेट छुपाने के हेतु काली रिबिन या निम्बू मिर्च लगाएगा उसे नंबर प्लेट की छेड़छाड़ करने या फिर नंबर प्लेट छुपाने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा| पोलिस ने यह भी बताया था की जो कोई भी व्यक्ति अपनी नंबर प्लेट छुपायेगा उस नंबर प्लेट को सोफ्टवेर की मदद से पहचान लिया जाएगा और उसके घर चालान भिजवा दिया जाएगा| अगर कोई ऐसा करता है तो आप उसे यह जानकारी, इस लेख को शेयर करके दे सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *