स्मार्टफोन के जरिए आपके हर कदम को ट्रैक कर रहा Google, बचने के लिए करें ये काम

News

क्या आपको मालुम है? google आपकी कुछ जानकारी अपने सर्वर में स्टोर करदेता है और उसका इस्तेमाल आपको एड्स और आपके पसंदीदा प्रोडक्ट दिखाने के लिए करता है? शायद आप यह बात नहीं जानते होंगे, लेकिन यह सच है| google आपकी हर जानकारी को अपने सर्वर में स्टोर करके रखता है, ताकि वह आपके पास आपकी पसंदीदा जानकारी पंहुचा सके|

आपने कई बार महेसुस किया होगा की, गूगल में आपने कुछ सर्च करा होगा उसके बाद आप वह भूल गए होंगे| लेकिन उसके बाद आपको उस चीज की एड्स दिखनी शुरू हो जाती है जोकि आपने गूगल पर सर्च करी होती है| इसके अलावा जब आप youtube में कुछ विडियो सर्च करते है तब अगले समय से उसी विषय के वीडियो आपको दिखने लगते है| ऐसा इस लिए होता है की गूगल आपकी निजी जानकारी स्टोर करता है|

गूगल आपकी लोकेशन से लेकर आप क्या सर्च कर रहे है, आपके मेसेज की चैटिंग सब पर ध्यान रख रहा होता है| लेकिन आप गूगल को अपनी जासूसी करने से रोक सकते है| इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फोलो करने पड़ेंगे| आपके स्मार्टफ़ोन को आपको अपना मददगार बनाना है नाकि उसे अपना जासूस बनने देना है| तो आईये आपको बताते है की कैसे आप गूगल को अपनी जासूसी करने से रोक सकते है|

अपने स्मार्टफ़ोन में ऐसे बंध करे गूगल की ट्रेकिंग

अपने स्मार्टफ़ोन में सबसे पहले गूगल सर्च इंजन खोले| उसके बाद Discover लिखा मिलेगा, उसके ऊपर क्लिक करे| उसके बाद More बटन पर क्लिक करे| वहापर आपको myactivity.google.com दिखेगा| वहा पर आपको तिन आप्शन दिखेंगे| Web & App Activity, Location History और Youtube History|

इन तीनो आप्शन के निचे आपको टिक बोक्स दिखेगा| अब आपको इन तीनो टिक बोक्स को बंध कर देना है| इन तीनो आप्शन को बंध कर देने के बाद अब गूगल आपकी निजी जानकारी और लोकेशन ट्रेस नहीं करेगा और आपकी जानकारी आपके तक ही रहेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *