लखनऊ में ही पढाई करके इस लड़के ने दुनिया में झंडे घाड़ दिए गूगल में हासिल की 1.37 करोड़ पगार वाले नौकरी

News

हमारे देश के युवा आज दुनिया में हर किसी क्षेत्र में अपना लोहा मनवा के मान रहे है। इसका सीधा उदाहरण यह है के आज दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनियो के CEO भारतीय है। चाहे वो Google, Twitter हो या फिर Microsoft इन सभी कम्पनियो को CEO मूल भारतीय निवासी ही है। इतना ही ऐसी और भी बड़ी बड़ी कम्पनियो में बहुत अच्छी पोजीशन पर हमारे भारतीय है जिनके सेलेरी करोडो में होती है।

आज हम एक ऐसा ही लेख आपके सामने लेकर आये है , जहा पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लड़के ने कमाल कर दिया है। बतादे के इस युवक ने दुनिया की जानीमानी कम्पनी में जॉब हासिल की है और उसकी सेलेरी करोडो में है। उसको हर साल इस जॉब से 1.37 करोड़ रुपये वेतन के रूप में कंपनी की ओर से दिए जाएंगे।

वैसे तो विवेक रहने वाले लखनऊ के नहीं बल्कि बुलंदशहर के हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए शहर को छोड़कर लखनऊ आने का फैसला किया था। यहां पर उन्होंने आईईटी में एडमिशन ले लिया था। इसके बाद वो जब फाइनल ईयर में पहुंचे तो उन्होंने जॉब के लिए कई जगह अप्लाई करना शुरू कर दिया था।

एक दिन उनके पास लंदन के गूगल ऑफिस से मैसेज आया। वहां उनका इंटरव्यू होना था जिसके लिए उन्होंने फौरन ही हां बोल दिया। इसके बाद उन्होंने बड़ा इंटरव्यू क्लीयर कर नौकरी हासिल की।विवेक को इंटरव्यू में 4 राउंड सवाल पूछे गए। 5 लोगों ने बारी-बारी से उनका इंटरव्यू लिया। विवेक से डाटा स्ट्रकचर और एल्गोरिदम से जुड़े कई प्रश्न किए गए।

विवेक को 1.37 सालाना पैकेज पर जॉब मिली है। उनको सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर की जिम्मेदारी संभालनी होगी। हालांकि वो कहते हैं कि उनका सपना अपना स्टार्टअप शुरू करने का है। इससे पहले वो गूगल के साथ काम करके कुछ अनुभव भी जुटाना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा सीख लें ताकि भविष्य में उनके काम आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *