मंगलवार आजका राशिफल: पवनपुत्र हनुमानजी की करेंगे इन पांच राशि का बेडा पार

Uncategorized

वृश्विक: वाले जातक संभलकर रहें। काम के बीच में ज्यादा इधर उधर की बातें न करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके जीवन को आने वाले समय तक प्रभावित कर सकता है। बुजुर्गों के लिए सेवा कार्यों पर पैसा खर्च करने में खुशी होगी। पारिवारिक धन में वृद्धि होगी और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी सुलझेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

धनु: पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों के आशीर्वाद से आज कुछ मूल्यवान या संपत्ति पाने की इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें, अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।भाई-बहनों का सहयोग आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता प्रदान करेगा। शाम को मां की सेहत में सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा।

कुंभ: आज मजबूत आर्थिक पक्ष मान सम्मानऔर प्रसिद्धि में वृद्धि करेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी पर नियंत्रण न रखने से प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी और समस्याओं का समाधान होगा। अपनों और महापुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम के समय तेज वाहनों का प्रयोग करते समय सावधान रहें।

 

मेष: आज धार्मिक कार्यों में आपका मन कुछ ज्यादा ही लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के प्रति जिम्मेदारी भी पूरी होगी। व्यापार योजनाओं को गति मिलेगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुके हुए काम भी पूरे होंगे। पाचन क्रिया धीमी रहती है और आंखों की समस्या हो सकती है। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। आज पिता के सेहत की चिंता रहेगी। पिता को पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

कर्क: आज ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग हैं। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

 

(ऊपर बताई गई जानकारी का हम दावा नहीं करते हैं कि यह सत्य एवं सटीक है. इन्हें अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *