भारतीय सेना के लिए टाटा बनाने जा रही हे ट्रांसपोर्ट प्लेन, 22000 करोड की डिफेन्स डील जिसमे मिल सकती हे हजारो नौकरिया

Informational News

1868 मे जमशेदजी टाटा के द्वारा शरू की गई टाटा कम्पनी आज भारत मे सबसे विश्वसनीय कंपनी मे से एक हे. टाटा ग्रुप आज पूरी दुनिया के सामने वटवृक्ष बनके खडा हे, टाटा ग्रुप पानी की बॉटल से लेके हवाई जहाज तक हर खेत्र मे मौजूद हे. टाटा ग्रुप केमिकल, रिटेल, FMCG, इ-कॉमर्स, एयरलाइन्स, होटल्स, सर्विसस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आयरन और स्टील से लेके हर जगह आप को टाटा ग्रुप की प्रोडक्ट मिल जाएगी। देश के लोगों को टाटा की बनाई गई प्रोडक्टस पर बहुत भरोसा है। टाटा द्वारा बनाई गई हर चीज मजबूत और टिकाऊ मानी जाती  है।

टाटा ने हरेक क्षेत्र मे अपनी प्रॉडक्ट बनाता है। टाटा द्वारा बनाई गई हरेक प्रोडक्ट आंतरराष्ट्रीय स्तर की मानी जाती है। देश के सबसे बडे ग्रुप टाटा अब अपने देश के डिफ़ेंस के लिये जहाज बनाने जा रहा हे। यह भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगा के कोई निजी कंपनी भारतीय सेना के लीये उपकरण बनायेगी। आपको बतादे के भारतीय डिफेंस के सभी उपकरण HAL कंपनी बनाती है।

देश में ट्रांसपोर्ट विमानों को बनाने के लिए भारत सरकार ने टाटा कंपनी को चुना है। यह प्रोजेक्ट 22,000 करोड़ रुपये का है। टाटा इसे एयरबस के साथ मिलकर भारत में बनाएगा। एयरबस यूरोप की कंपनी हे जो विमान और उसे जुडे उपकरण बनाने के लिए जनि जाती हे. इस डील के तहत इसीलिए भारतीय सरकार ने स्पेन की एक कंपनी से डील की है।

जिसमे भारत सरकार ने 56 विमान की खरीदारी करेगी. जिसमे से 16 जहाज एयरबस की कंपनी बनायेगी और बाकी के जहाज टाटा द्वारा बनाये जायेंगे। एयरबस जहा यह 16 विमान 4 साल के भीतर बनाएंगी वही पूरा प्रोजेक्ट खत्म होने मे 10 साल होंगे. खबरो के द्वारा सूनने में आया है के इस  डील से करीब 6000 लोगो को रोज़गार मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिऐ अभी देश मे जमीन देखि जा रही है। सुनने में आया है के उत्तरप्रदेश, बैंगलोर, गुजरात और हैदराबाद में से किसी एक जगह इसका प्लान्ट स्थापित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *