साल 2021 में भारतीयों ने पिछले 10 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है| भारत ने साल 2021 में पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा 1050 टन सोने की आयातकरी है| इसकी कुल कीमत 55.7 अरब डॉलर के बरोबर होती है| साल 2020 में पिछले 10 साल में सबसे कम सोना भारत ने आयात करा था|
देखा जाए तो साल 2020 के मुकाबले साल 2021 में सोने की आयात में दो गुना की बढ़ोतरी देखनेको मिली है| साल 2020 में भारत ने विदेशो से करीब 23 अरब डॉलर के सोने का आयात करा था| भारत ने साल 2020 में करीब 430 टन सोने की आयात करी थी| साल 2011 में साल 2021 के बाद का सबसे ज्यादा सोना भारत ने ख़रीदा था| साल 2011 में भारत ने करीब 53.9 अरब डॉलर का सोना विदेशो से आयात करा था|
WGC के सीईओ का कहना है की भारत ने साल 2021 में जमकर सोने की खरीदारी करी है| भारत में शादी की सीजन के चलते लोगो ने जमकर सोने की खरीदारी करी है, जिसकी मांग को पूरी करने के लिए सोने की आयात में बढ़ोतरी करी गई थी| दिसंबर 2021 में करीब 86 टन सोना आयात करा गया था और दिसंबर 2020 में 84 टन सोना आयत करा गया था|
लोकडाउन के चलते भारत ने सोने की खरीदारी में काफी कटौती आई थी| लोगो ने अपनी शादिया अगले साल के लिए पोस्टपोंड करदी थी, जिसके चलते भारत में साल 2020 में सबसे कम आयात करी गई थी| कम आयात और लॉकडाउन के चलते सोने का दाम ओल टाइम हाई 56 हजार रुपये तक पहुच गया था| लेकिन साल 2021 की शुरुआत से सोने के दामो में एक स्थिरता देखनेको मिली है|
इस साल ओमिक्रोन की वजह से साल के शुरूआती महीनोमे सोने की कम खरीदारी होने की संभावना है| लेकिन जैसे जैसे साल गुजरेगा वैसे वैसे सोने की मांग में बढ़ोतरी देखनेको मिलेगी| भारत को सोना दुसरे देशो से आयात करना पड़ता है| सोने के दामो का सीधा असर विदेश के मार्किट परभी होता है| अब साल 2022 सोने के लिए कैसा रहता है वह देखने की बात रहेगी|