अभी भी देश में आंतरजातीय विवाहों का विरोध किया जाता है| ऐसा ही एक वाकिया सामने आया है, लेकिन इस जोड़े ने काफी कमाल कर दिया है| नवादा इलाके के दीपक और गया की सुगम ने अपने परिवार वालो के खिलाफ जाकर शादी करली| प्रेम विवाह करने के बाद दोनों ने खूब परेशानियो का सामना किया लेकिन सुगम ने महनत करके एक ऐसा मकाम हांसिल करा की अब पूरा गाव उसकी तारीफ़ कर रहा है|
आपको पुरे मामले की जानकारी देते है| दीपक कुमार, नवादा जिल्ले के डेल्हुआ गाव के मुएश प्रसाद का लड़का है और सुगम गुप्ता तनकुप्पा निवासी अनिल साव की बेटी है| दोनों साल 2018 में गया में एक कोचिंग सेंटर में मिले थे| दोनों में धीरे धीरे दोस्ती बढती गई और कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला| दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले उनके खिलाफ थे|
साल 2018 मेही दोनों ने शादी करली और गोविंदपुर बाजार मेही किराये पर घर लेकर रहने लगे| गुजरान चलाने के लिए दोनों ने कोचिंग सेंटर शुरू किया| साल 2018 में सुगम ने SSB का फॉर्म भरा था| साल 2019 में शारीरिक जांच की परीक्षा में सुगम पास हो गई और 20 अप्रेल 2021 को सुगम को ज्वाईनिंग मिल गई| 11 महीने की ट्रेनिंग ख़त्म करके सुगम को अब बहराइच में पोस्टिंग मिली है|
सुगम कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने पति के गाव लौटी तब पुरे गाव ने सुगम का आरती मंगल करके स्वागत किया था| अब लड़के के परिवार वाले दोनों को अपना चुके है और लड़की के घरवालो से बात शुरू हो गई है| सुगम ने कड़ी महेनत से बहोत ऊँचा मकाम हांसिल करा है और अपने परिवार और गाव का नाम रोशन किया है| सुगम बताती है की शुरूआती कुछ महीनो में परेशानियो का सामना करना पड़ा लेकिन कुछ महीनो बाद सबकुछ सामान्य लगने लगा था|