यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक 75 मीटर चौड़ी सड़क को मिली मंजूरी, जानें प्लान

News

उत्तरप्रदेश समेत पुरे देशवासियो के लिए बहुत बड़ी खुश खबरी सामने आयी है। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मथुरा और वृंदावन जाने के लिए अब एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा.बतादे के मथुरा और वृंदावन जाने वालो लाखो यात्रिओ का सफर अब बहुत आरामदयाक होने वाला है क्योकि साथ ही नया एक्सप्रेसवे बनने से आने-जाने में वक्त भी कम लगेगा।

यमुना एक्सप्रेसवे बनने से सिर्फ मथुरा और वृंदावन जाने वाले लोगो को फायदा होगा बल्कि उससे मथुरा से जेवर एयरपोर्ट तक आने-जाने का वक्त भी कम हो जाएगा। यमुना अथॉरिटी इस एक्सप्रेसवे को बनाएगी। मंगलवार को बोर्ड बैठक में अथॉरिटी ने इस एक्सप्रेसवे के लिए मंजूरी दे दी है। फिल्म सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने वाली कंपनी ही इस एक्सप्रेसवे की भी डीपीआर तैयार करेगी। राया सिटी के नाम से बसने वाले न्यू वृंदावन  को ध्यान में रखते हुए भी इस एक्सप्रेसवे को प्लान किया गया है।

इसके साथ साथ जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे के पास वृंदावन हेरिटेज कॉरिडोर बसने जा रहा है। यमुना अथॉरिटी हेरिटेज कॉरिडोर को बसाने का काम करेगी। जीप में बैठकर कॉरिडोर में बसे गोकुल-नंदगांव और बरसाना को देखने का मौका मिलेगा। तीनों गांव में राधा-कृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी. जीप से तीनों गांवों में दिखाई जाने वालीं लीलाएं देखने का भी मौका मिलेगा।

गांवों की परिक्रमा के लिए पाथ वे बनेगा। गांव में पानी के कुंड भी बनाए जाएंगे। गांव में ही ऐसा भागवत कथा वाचनालय बनाया जाएगा जहां 24 घंटे होगी भागवत कथा सुनाई देगी। इतना ही नहीं यमुना नदी के किनारे रिवर फ्रंट भी तैयार किया जाएगा। यमुना अथॉरिटी की मंशा है कि कम से कम एक रात पर्यटक मथुरा-वृंदावन में जरूर रुके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *