श्रवण कुमार जुगाड़ की साइकिल से निकले मां को चार धाम की यात्रा कराने

News

कलयुग का समय है, ऐसे वक्त में कुछ लोगो को छोड़े तो कई लड़के लडकिया अपने मा बाप की तरफ देखना भी नहीं चाहते| ऐसे में एक ऐसा कलयुग का श्रवण सामने आया जिसने अपनी मात्रु सेवा से सबको अचंभित कर दिया है| इस कलयुग के श्रवण का नाम मुरारीलाल कोरी है| वह अपनी 82 वर्षीय माको चार धान की यात्रा कराने केलिए साइकिल लेकर निकल पड़ा है|

मुरारीलाल कोरी ने बताया की उनको मा 82 वर्ष की हो चुकी है| उनकी माता की इच्छा पूरी करने के लिए वह अपनी साइकिल पे अपनी माको बिठाकर मंदिरों के दर्शन करवाते है| उन्होंने अबतक कई मंदिर और तीर्थ स्थानों के दर्शन अपनी माको करवाए है| इसमें गंगा स्नान, मैहर, चित्रकूट, बंदरपुर, बरमान, ठाकुर बाबा मंदिर और अबार माता मंदिर जैसे तीर्थ स्थान शामिल है|

मुरारीलाल अपने माता पिता के तीसरे बेटे है| उनकी शादी नहीं हुई है| उनके दो बड़े भियो की शादी हो चुकी है| उनकी मा ने मंदर में दर्शन करने की इच्छा जताई थी| मुरारीलाल के पास उतने पैसे नहीं थे की वह अपनी माको बस, ट्रेन या किसी अन्य वाहन से मंदिरों के दर्शन करवा शके| पेशे से मजदुर मुरारीलाल ने अपनी माको मंदिर दर्शन करवाने की ठान ली और अपनी साइकिल के पीछे दिव्यंगो के लिए बने गई ट्राईसिकल को भंगार से खरीद कर वेल्डिंग से जोड़ दिया|

अब तक जितनी भी यात्रा की है उन्होंने कमसे कम पैसो के की है| वह खाना अपने साथ लेकर जाते है| रात्रि विश्राम के लिए किसीभी मंदिर या धर्मशाला में रुक जाते है| वाही खाने पिने का कुछ सामान रस्ते में चलते लोग भी दे देते है| इसी सेवा से मुरारीलाल की माँ खुद को सौभाग्यशाली मानती है| यह आशीर्वाद भी देती है की सब माओको ऐसा ही बेटा मिले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *