यूपी: 10 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगा सकते हैं उपभोक्ता, किसानों को भी मिलेगा लाभ

Informational

हमारे देश में बिजली की खपत दिनबदिन बढती ही जा रही है| बढती खपत को पूरा करने के लिए, सरकार पूरी कोशिश कर रही है| नए प्लांट्स लगाये जा रहे है| सरकार का फोकस रिन्यूएबल एनर्जी की और ज्यादा है| जिसमे सौर उर्जा सबसे ऊपर है| हमने देखा है की सोलर रूफ टॉप से लोग अपने बिजली का खर्च कम कर रहे है| लोग अपने छत पर सोलर पेनल लगाकर उससे जनरेट हुई बिजली को बिजली विभाग को बेच कर अपने बिल में कटौती करवाते है| जिससे बिल बहोत कम आता है| ऐसा कहे की ना के बराबर आता है|

उत्तरप्रदेश में सोलर रुफटोफ योजना के दुसरे फेज की शुरुआत करी गई है| इसमें मिलने वाले लाभ पहले के मुकाबले बढ़ा दिए गए है| इस योजना के अंतर्गत जरुरत मंद लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे| इसमें किसानो के लिए भी लाभ देने का जिक्र किया गया है| किसानो को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है| अब सब 10 किलोवोट तक का सोलर प्लांट अपने घर पर लगा सकते है|

10 किलोवोट का सोलर प्लांट लगानेसे जो बिजली बचेगी उसको उर्जा ग्रिड को ट्रान्सफर करी जायेगी| जिसका समायोजन आपके बिजली के मिल में करा जाएगा| इस योजना के अंतर्गत, 3 किलोवोट के लिए 40% का अनुदान और 3 से 10 किलोवोट के लिए 20 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार देगी| राज्य सरकार नेभी अनुदान देने का फैसला किया है| जिसके तहेत, 1 किलोवोट के लिए 15 हजार रुपये और 2 से 10 किलोवोट के लिए 30 हजार रुपये का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा|

अगर हम सोलर रूफटोप के लाभों के बारे में बात करे तो, इसको लगानेसे आपके घर का बिजली का बिल बहोत कम हो जाता है| इसमें एक बार निवेश करने से जीवनभर के लिए बिजली के बिल का टेंशन ख़तम हो जाता है| इसका रख रखाव ना के बराबर आता है| यह लगाकर हम पर्यावरन का लाभ कर रहे है और अपनी भागीदारी स्वच्छा पर्यावरण को दे रहे है| इस योजना के अंतर्गत इसमें 5 वर्ष तक फ्री में मेंटेनन्स दिया जाता है|

किसान के लिए भी फायदा है| अगर कोई किसान या किसानो का ग्रुप इसको अपनी बंजर पड़ी जमीन पर लगाना चाहे तो सोलर प्लांट लगा सकता है| इसके लिए जमीन बिजली घर से 5 किलोमीटर के अंतर पर होनी चाहिए| कोई भी किसान डीजल से चलने वाले पम्प को सोलर से चलने वाले पम्प में बदल सकता है, अगर वह डार्क जोन में नहीं है तो| किसानो को 7.5 हॉर्सपावर के लिए 60% तक की सब्सिडी दी जाती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *