महेंद्र सिंह धोनी रोजाना बेच रहे 500 लीटर दूध, जानिए कितनी है एक लीटर दूध की कीमत

News

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जनता। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वह खेती और गौ पालन करते नजर आ रहे है। वह रांची में अपनी जमीन में खेती के साथ साथ डेरी फार्मिंग भी करते है। एक सफल कप्तान की तरह ही वह एक सफल किसान बनने की तैयारी में है। आपको जानके हैरानी होगी के धोनी हर दिन रांची में करीब 500 लीटर दूध सप्लाय करते है।

आपको बतादे के रांची में धोनी का शैंबो फार्म हाउस है उसमे तक़रीबन 150 से ज्यादा नस्ल की गायें हैं। हर दिन इन गयो का दूध रांची के बहुत सारे घरो में सप्लाय होता है। कोरोना महामारी में दूधों की ज्यादातर होम डिलीवरी ही की जा रही है। कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के दौरान दूध खरीदने हर दिन डेयरी ही पहुंचते हैं।

रांची डेयरी के मैनेजर शिवनंदन ने बताया कि हररोज धोनी के डेयरी फार्म से करीब करीब 500 लीटर से ज्यादा दूध रांची के तीन डेयरी में पहुंचाया जा रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए हम दूध की ज्यादतर होम डिलिवरी ही ज्यादा करते है । शिवनंदन ने बताया की महेंद्रसिंह धोनी के डेयरी फार्म हाउस के दूध की क्वालिटी बहुत ही अच्छी होती है।

धोनी अपने ढेरी फार्म से सीधा दूध ग्राहकों तक पहुंचाते है जिससे दूध में कोई मिलावट नहीं हो सकती। धोनी के डेरी फार्म में मुख्य प्रकार से तीन गायों का दूध मिलता है। जिसमें होजन फ्रीजन का दूध 55 रुपए प्रति लीटर, साहिवाल नस्ल की गाय की दूध की 90 रुपए प्रति लीटर और गुजरात के गिर गाय का दूध 130 रुपए प्रति लीटर बिकता है।

जिसमे सेहत के लिए गुजरात के स्वर्णगिर गाय की दूध बहुत ही ज्यादा बेहतर है। और ये पूर्णतः शुद्ध से तैयार किया जाता है। इसका रंग हल्का क्रीम कलर होता है। धोनी ने किसानी के साथ-साथ गो-पालन में भी खुद को साबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *