Jio ने भी बढ़ा दिए प्रीपेड रिचार्ज के दाम, 1 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे ये अनलिमिटेड प्लान

Informational News

airtel और VI के बाद अब jio नेभी अपने टेरिफ प्लान में बढ़ोतरी की घोषणा करदी है| airtel ने सबसे पहले घोषणा करके जानकारी दी थी की 26 नवम्बर से टेरिफ प्लान में 25% तक की बढ़ोतरी करी जायेगी| उसके बाद VI ने घोषणा करके 25 नवंबर से 20 से 25% तक की बढ़ोतरी की बात कही थी|

अब jio नेभी अपने टेरिफ प्लान में बढ़ोतरी की घोषणा करदी है| jio ने 1 दिसंबर से अपने टेरिफ प्लान में 20% से 25% की बढ़ोतरी की घोषणा करी है| अब रिचार्ज करना और मुश्किल होने वाला है| महंगाई की मार ने आम आदमी को चारो ओरसे घेर लिया है| jio के प्लान में 31 रुपये से लेकर 480 रुपयों तक का इजाफा करा गया है|

jio का सबसे सस्ता प्लान 75 रुपयों वाला था, जिसकी कीमत बढाकर अब 91 रुपये करदी गई है| इसमें महीने का 3gb डेटा मिलेगा और अनलिमिटेड कोलिंग मिलेगा| इसके साथ साथ कई और प्लान मेभी बढ़ोतरी करी गई है| 129 वाले प्लान को बढाकर 155 वाला प्लान कर दिया गया है|

jio के सबसे पोपुलर प्लान 599 को अब 719 वाला प्लान कर दिया गया है| इसमें आपको अब 2gb डेटा प्रति दिन, रोजाना 100 sms और अनलिमिटेड वोईस कोल मिलते है| इसके अलावा 555 वाले प्लान कोभी बढ़ा दिया गया है| अब आपको 555 की जगह 666 रुपयों का रिचार्ग करना होगा| इसमें आपको 1.5gb डेटा प्रति दिन, 100 sms रोजाना और अनलिमिटेड वोईस कोल मिलेंगे|

jio से सबसे महंगे प्लान मेभी इजाफा करा गया है| 1299 वाले प्लान की जगह अब उसे 1559 वाला प्लान कर दिया गया है| पुरे साल का प्लान पहले 2399 रुपये मिल जाता था, जिसको बढाकर अब 2879 रुपये कर दिया गया है| सभी प्लानों की वैध्यता में कोई फेरबदल नहीं करा गया है|

डेटा एड ओन प्लान मेभी इजाफा करा गया है| पहले 51 रुपये में 6gb डेटा एड ओन मिलता था| अब यह प्लान 61 रुपयों का कर दिया गया है| 101 वाले प्लान को अब 121 रुपये कर दिया गया है, जिसमे 12 gb डेटा मिलता है| 251 वाले प्लान को 301 वाला प्लान कर दिया गया है, जिसमे 50gb डेटा मिलता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *