भारत की इंटरनेट सर्विस में एलन मस्क की एंट्री होने जा रही हे, जिओ-एयरटेल को कड़ी टक्कर मिल सकती हे वही डाटा पैक हो सकता हे सस्ता!

Informational News

भारत में सबसे सस्ते दामो पर इन्टरनेट डेटा मिलता है| लेकिन कई जगहों पर नेटवर्क न होने के करण इसमें परेशानी देखनेको मिलती है| भारत में सबसे बड़ी डेटा प्रोवाइडर कंपनि airtel और jio को अब कड़ी टक्कर मिलने वाली है| क्यों की अब ऐसा इन्टरनेट कनेक्शन मिलने वाला है जिसे टावर की जरुरत नहीं होगी| वह सीधा सेटेलाईट से सर्फ़ किया जा सकेगा| जिसका मतलब यह हुआ की आप किसीभी हिस्से में चले जाओ आपको नेटवर्क मिलना तय होगा|

हम बात कर रहे है, दुनिया के सबसे अमीर आदमी इलोन मास्क की कंपनी स्पेसएक्स की| स्पेसएक्स बहोत किफायती दाम पर सेटेलाईट इन्टरनेट देने जा रहा है| कंपनी अपने सेटेलाईट ब्रोडबेंड सर्विस की शुरुआत भारत में जल्द करने वाली है| कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक 2022 के दिसंबर महीने तक कंपनी अपनी ब्रोडबेंड सेवा भारत में शुरू कर देगी|

स्पेसएक्स की इस सर्विस का नाम स्टारलिंक रखा गया है| इसकी प्री बुकिंग कंपनी ने चालू कर दी है| कंपनी के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने कहा है की उन्हें भारत मेसे पहले ही 5000 प्री आर्डर मिल गए है| उन्होंने आगे कहा था की वह ग्रामीण क्षेत्रो में काम करने के लिए ज्यादा इच्छुक है|अब कंपनीको टर्मिनल्स के लिए सरकार की मंजूरी का इन्तेजार है|

स्टारलिंक की जब भारत में एंट्री होगी तब airtel और jio के सामने कड़ी प्रतिस्पर्धा खड़ी हो जाने वाली है| इसका सीधा फायदा उपभोक्ता को मिलने वाला है| ग्राहकों को सस्ते दामो पर हाईस्पीड डेटा देने के लिए स्पर्धा होने वाली है| अभी सभी काम डिजिटली हो रहे है, तो यह अच्छी बात है की भारत में कम दामो पर हर एक व्यक्ति को इन्टरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *