हमारे देश में आज भी कई सारी जगहे और कई सारे ऐसे समुदाय है वहा शादी के दौरान लड़के वाले लड़की वालो ने दहेज़ की मांग करते है। दहेज़ खोरो के कारण देश में कई निर्दोष जिंदगी ख़राब हो रखी और कई लड़किया ससुराल में ही आत्महत्या कर देती है या फिर बहुत सारी शादिया टूट जाती है। आज हम एक ऐसा ही किस्सा लेकर आये है जहा पर फेरे हो जाने के बाद दूल्हों ने रखी ऐसी डिमांड के लड़की के पापा पूरा कर नहीं सके फिर जो हुआ।
बतादे के यह शर्मसार करने वाला मामला राजस्थान के भरतपुर से सामने आया है। जहा पर एक ही मंडप में दो भाईओ की शादी दो बहनो से हो रही है। शादी के कारण सभी घरवाले समेत पुरे गांव वाले खुश दिखाई दे रहे थे सब कुछ अच्छे से चल रहा था। लेकिन फेरे हो जाने के बाद दूल्हों ने दुल्हनों के माँ बाप के सामने अजीबो गरीब डिमांड रखी।
दूल्हों ने फेरे हो जाने के बाद दुल्हन के माँ बाप से दहेज में 5 लाख रुपये नकद, बाइक और सोने के आभूषणों की डिमांड रखी। इतनी अधिक डिमांड के बाद दुल्हनों के पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो दूल्हे बारात लेकर वापस लौटे गए। रातभर खुशियां मनाने के बाद सुबह विदाई के समय दहेज की डिमांड से माहौल खराब हो गया। वधू पक्ष की काफी समझाइश के बाद भी दूल्हे नहीं माने और बारात लेकर वापस लौट गए।
शादी के जोड़े में सजी दुल्हनें परिजनों और रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंची और दूल्हों और उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इतना सब होने के बाद भी दुल्हनों ने साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते पतियों का दहेज लोभी चेहरा सामने आ गया है और अब किसी भी कीमत पर पतियों के साथ नहीं जाना चाहती हैं।