पेरेंट्स को दें पोस्‍ट ऑफ‍िस की इस स्‍कीम का तोहफा, 5 साल में 10 लाख के बन जाएंगे 14.30 लाख रुपए

Informational

पोस्ट ऑफिस हमारे देश में सन्देश पहुचाने से ज्यादा अपनी सेविंग स्कीम्स की वजह से ज्यादा जानी जाती है| क्युकी पोस्ट ऑफिस में आपके पैसे सुरक्षित होते है और इसमें व्याजदर भी बेंक के मिकबले ज्यादा होती है| पोस्ट ऑफिस थोड़े थोड़े समय में अपने ग्राहकों के लिए नै नै स्कीमे लाता रहता है| इसमें दूसरी स्कीमो के मुकाबले सुरक्ष्या और रिटर्न अच्छा होता है|

आज हम आपको एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताने जा रहे है| जिसमे आप अपने माता पिता को गिफ्ट के तौर पर दे सकते है| इस स्कीम में रिटायर व्यक्ति भी निवेश कर सकता है| इस स्कीम का नाम सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम है| आप नाम सही समज गए होंगे की यह स्कीम सिर्फ सीनियर सिटिजन के लिए ही लाइ गई है| इसमें 7.4% व्याज मिलता है| देश की सबसे बड़ी बेंक स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया की सीनियर सिटिजन के लिए दी गई स्पेशियल एफडी परभी 6.20% ब्याज मिलता है|

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम की विशेषताए

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में व्याजदर 7.4% दिया जाता है| इसका मेच्युरिटी टेन्योर 5 साल का है| इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश करा जा सकता है| इसमें 1000 के मल्टिपल में निवेश कर सकते है| इस स्कीम में 60 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोग खुलवा सकते है, क्यों की यह सीनियर सिटिजन के लिए है|

इस स्कीम में 55 साल के बाद और 60 साल के पहले वीआरएस लिए लोग भी निवेश कर सकते है बस शर्ट यह है की रिटायर्मेंट बेनिफिट लेने के एक महीने के अन्दर यह एकाउंट खुलवाना होगा और आपको जो राशी मिली है उतनी ही राशी निवेश करनी होगी| इस स्कीम में आप जॉइंट एकाउंट भी खुलवा सकते है|

इस स्कीम में आप 1 लाख तक केश में निवेश कर सकते है और उसके ऊपर आपको चेक देना होगा| इसमें नोमिनेशन फेसिलिटी मिलती है| इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रान्सफर किया जा सकते है| इसमें मेच्युरिटी पीरियड के बाद 3 साल तक लम्बा सकते है|

इसमें प्रीक्लोजर की सुविधा भी दी जाती है| एक साल के अन्दर आप यह स्कीम बंध करते है तो 1.5% डिपोजिट मेसे कटेगा और 2 साल में बंध करते है तो 1% डिपोजिट मेसे कटेगा| इसमें व्याज 10 हजार से ज्यादा मिलता है तो TDS कटेगा| इस योजना में 80C के तहेत छुट भी मिलती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *