जान लें FASTag से जुड़े ये पांच नियम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Informational News

केंद्र सरकार ने नागरिको की सहूलियत और ट्राफिक कम करने के लिए सभी गाडियों में FASTag अनिवार्य कर दिया है| इसका मतलब यह है की, अब आपको पहले जैसे टोल पर रूककर पैसे देने की जरुरत नहीं है, आपको सिर्फ वहा से गुजरना होता है और आपके FASTag एकाउंट से पैसे आटोमेटिक कट जाते है| जिसकी वजह से नागरिको को सहूलियत मिलती है और टोल पर ट्राफिक जेम नहीं होता|

लेकिन क्या आपको पता है की FASTag को लेकर कुछ नियम बनाये गए है| आज हम आपको ऐसे 5 नियम बताने जा रहे है, जिससे आपको फायदा मिलेगा| आपको यह नियम जान लेना आवश्यक है|

FASTag से जुड़े 5 ख़ास नियम

  • अगर आपके पास चार पहिया और उससे ज्यादा पहियों वाला वाहन है और उसमे FASTag की सुविधा शुरू नहीं है और आपने टोल पर FASTag वाली लें में अपना वाहन गुसा दिया है तो आपको दोगुना टेक्स देना होगा| आपके पास से दोगुना टेक्स लिया जाएगा और आपका नुकसान हो जाएगा|
  • एक दूसरा भी नियम है की, अगर आपके वाहन में FASTag है, लेकिन FASTag एकाउंट में पैसे नहीं है और आप FASTag लें में चले जाते हो तब भी आपको दोगुना टेक्स देना होगा| कही जानेसे पहले FASTag एकाउंट का बेलेंस चेक जरुर करले|
  • हमारे वाहन के लिए हम इश्योरंस तो लेते ही है, लेकिन आपको मालुम नहीं होगा की, अब इंश्योरंस लेने के लिए FASTag होना आवश्यक है| अब जब भी आप अपना इंश्योरंस रिन्यू करवाते हो तो बिमा कंपनी आपके वाहन में FASTag है या नहीं वह जरुर चेक करती है|
  • अगर आपके पास 1 से ज्यादा वाहन है तो आपको हर वाहन के लिए अलग अलग FASTag लगाना जरुरी है| आप अलग अलग वाहनों पर एक FASTag नहीं लगवा सकते| अगर आप ऐसा करते है तो आपपर कार्यवाही हो सकती है|
  • यह नियम आपके फायदे की बात करता है| अगर आप किसी निश्चित टोल प्लाजा परसे हररोज गुजरते है तो आपके लिए यह नियम है| अगर ऐसा है तो आप उस टोल प्लाजा परसे महीने का पास निकलवा सकते है| इसमें आपको फायदा होगा|

यह थे FASTag से जुड़े पांच एहम नियम, जो हर व्यक्ति को जानलेने चाहिए| अगर आपने यह नियम जान लिए है तो इस लेख को शेयर जरुर करे, जिससे आपके मित्रो और परिजनों को इन नियमो के बारेमे जानकारी मिल सके और वह नुकसान से बाख सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *