ऐसा दुश्मन के साथ भी न हो अभी तो नई नवेली दुल्हन ने अपने ससुराल में पैर ही रखा था फिर जो हुआ

News

भगवन करे ऐसा किसी के साथ भी न हो अभी तो दुल्हन ने अपने महज पैर ही रखे थे के भगवान को कुछ और ही मंजूर था। बिहार के नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के बंधु बाजार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। बतादे के बंधु बाजार के निवासी मनोज पंडित के पुत्र विकास की सोमवार रात शादी हुई थी, जिसके बाद अगली सुबह वह दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुँचता ही है कि उसके पहले ही एक काल दाम्पत्य जीवन में दख़ल देता है। बता दें कि जैसे ही दुल्हन अपने घर से दूल्हे के घर की दहलीज पर कदम रखती है। वह दम तोड़ देती है।

आपको बता दें कि बिहार के नवादा के निवासी गोपाल पंडित की पुत्री आरती की शादी बिहार शरीफ के सोहसराय बंधु बाजार निवासी मनोज पंडित के पुत्र विकास से तय थी। जिसके बाद सोमवार को दोनों कि शादी हुई। उस दौरान तक सब कुछ ठीक था। इसके बाद विकास अपनी दुल्हन को विदा करा कर घर लाया। दुल्‍हन के घर आने के बाद उसे गाड़ी से उतारने की रस्‍म चल रही थी, मगर इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद अचानक सब परेशान हो गए।

शादी के बाद घर पहुंची दुल्‍हन की महिलाएं गाल सिकाई की रस्म कर रही थीं, उसी दौरान दुल्हन की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतका आरती के भाई ने बताया शादी वाली रात से ही उसे पेट दर्द और उल्टी हो रही थी।

शादी की वजह से कोई ध्यान नहीं दे पाया और सुसराल पहुँचते ही उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसकी अचानक मौत हो गयी। यह बुरी खबर सुनते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। बेटी के डोली में विदा होने के चंद घंटों में ही उसे अर्थी पर विदा करने पर परिवार को मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *