अब अफगानिस्तान से भारत को कितना बड़ा खतरा हो सकता हे! जाने क्या कहते हे विशेषज्ञ!

News

जैसा कि आप लोग जानते हैं, एक वक्त अफगानिस्तान पर तालिबान का राज हुआ करता था। तालिबान ऐसा आतंकी संगठन था जिस ने पूरी दुनिया में आतंक फैला रखा था। इस संगठन ने अपनी सबसे बड़ी गलती यह कर ली कि उसने अमेरिका के ट्विन टावर पर हमला किया जिसमें एक ही पल में 3000 से ज्यादा लोग मारे गए यह हमला 2001 में हुआ था। उसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करना शुरू किया और 2001 से लेकर अब तक यानी पिछले 20 सालों में अफगानिस्तान में अमेरिका ने हजारों आतंकियों का सफाया किया। l वही नही हमले के मास्टरमाइंड बिनलादेन को भी मार गिराया गया।

मगर अमेरिका ने महीने पहले ही एक चौंकाने वाला खबर पूरी दुनिया के सामने रखी कि वह अपनी सेना को अफगानिस्तान से निकाल कर वापस अमेरिका ला रहा है। धीरे-धीरे अमेरिकी सेना की वापसी शुरू हो गई और आतंकियों के हौसले फिर बढ़ गए। अमेरिकी सेना वापस लौटते ही आतंकवादियों ने फिर से अफगानिस्तान में जगह-जगह हमले करना शुरू कर दिया। आज की तारीख में माना जा रहा है कि 70% से भी ज्यादा हिस्से में अफगानिस्तान में तालिबान के आतंकियों ने कब्जा कर लिया है। माना जा रहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कुछ ही महीनों में वापस अफगानिस्तान की सरकार हट के तालिबान की सरकार आ जायेगी। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए भी बहुत बड़ा झटका हो सकता है आइए जानते हैं कैसे।

भारत ने अफगानिस्तान के सहायक के लिए 20000 करोड से भी ज्यादा का निवेश किया हुआ है। भारत ने अफगानिस्तान में कहीं बड़े डैम, सड़कें, अफगानिस्तान के पार्लिमेंट जैसे बड़े बड़े प्रोजेक्ट को बनाए हैं। अगर तालिबान की सरकार आ जाती है तो भारत के भारी निवेश का क्या होगा उसके बारे में कोई नहीं जानता। कश्मीर में 370 लगने के बाद शांति का माहौल फिर से बरकरार होने लगा है। आतंकी गतिविधियों में भी काफी कमी आई है। अगर अफगानिस्तान में तालिबान फिर से आ जाता है तो माना जा रहा है कि उससे आतंकियों की ताकत बढ़ जाएगी जिसका सीधा फायदा जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को हो सकता हे। जो भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं।

सुनने में आ रहा है कि पाकिस्तान से भी 10000 आतंकी तालिबान की मदद के लिए गए हुए हैं और तालिबान को मदद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और आर्मी भी कर रही हे। अगर इस बात में थोड़ी सी भी सच्चाई है तो पाकिस्तान का दिया हुआ साथ आतंकियों को मजबूत करेगा। पर अगर वह लोग अफगानिस्तान को जीतने में कामयाब रहते हैं तो कल को वह भारत की ओर आगे बढ़ सकते हैं और आतंकी घटनाओं को गति दे सकते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना और भारतीय खुफिया विभाग आतंकवादियों के सारे मंसूबों पर पानी फेर देगा और भारत की सुरक्षा और अखंडता को मजबूत रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *