Vastu Tips: दक्षिण दिशा में न रखें ये 5 चीजें, हो सकती है कंगाली

Devotional News

हमारे वास्तु शास्त्र में कई तरह की चीजे बताई गई है| इसको अच्छे से अपने घर में करने पर आपको बहोत ही अच्छे फायदे मिलते है| आज हम आपको ऐसी 5 चीजे जो दक्षिण दिशा में नहीं रखनी चाहिए, उसके बारेमे बताने जा रहे है| वास्तु शास्त्र में कौनसी चीज कहा रखनी चाहिए और कहा नहीं उसके बारेमे पूरी जानकारी दी जाती है, तो उसमे से कुछ अंश आपको इस लेख में बताते है|

बाथरूम: बाथरूम को कभी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए| दक्षिण दिशा की तरफ से शक्ति प्रदान होती है| पानी, अग्नि को समाप्त करने की ताकत रखता है, इसके लिए आपके घर में कलेश और नकारात्मक उर्जा का संचार हो सकता है| तो कभी भी बध्रुम को दक्षिण दिशा में न रखे|

बेडरूम: बेडरूम को कभी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए| बेडरूम को दक्षिण दिशा में रखने से बहोत बड़ा नुकसान तो नहीं होता है, लेकिन आपकी निद्रा में बाधा आती है और परिवार का कोई सदस्य बीमार रहता है| इस दिशा में बैठकर कभी मदिरा पान नहीं करना चाहिए|

पूजा घर: पूजा घर हमारे घर में सबसे पवित्र जगह होती है| दक्षिण दिशा को पूर्वजो की दिशा मानी जाती है| अगर आप दक्षिण दिशा में पूजा घर रखते है तो स्वाभाविक रूप से आपको दक्षिण दिशा की और मुह करके पूजा करनी पड़ेगी| अगर आप दक्षिण दिशा की और मुह रखकर पूजा करते है तो आपको उसका पूर्ण फल नहीं मिलेगा|

किचन: अगर आप घर बना रहे है तो किचन को कभी दक्षिण दिशा में न बनाए| ऐसा करने से आपके परिवार में बिमारिया रहती है और आपका अनावश्यक धन नष्ट होता है| दक्षिण दिशा में बनाये गए किचन की वजह से आपको खाना दक्षिण दिशा के तरफ मुह करके बनाना पड़ेगा जो अशुभ  माना जाता है|

जुते चप्पल: जूते और चप्पल को कभी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए| दक्षिण दिशा पूर्वजो की दिशा होती है| अगर आप जूते चप्पल दक्षिण दिशा में रखते है तो उसको पूर्वजो का अपमान होता है और आपके घर में पूर्वज आपके काम होने से पहले उसको बिगाड़ देते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *