Solar Rooftop Yojana : मुफ्त में लगवाएं सोलर पैनल , ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Informational

सोलर रूफ टॉप योजना से आप अपने घर का बिजली का बिल फ्री कर सकते है| इस योजना के अंतर्गत इसको लगवाने पर सब्सिडी भी मिलती है| पर्यावर को बचाने के लिए सरकार इस योजना के जरिये लोगो को प्रोत्साहित कर रही है| सभी लोग इससे प्रोत्साहन लेकर अपने अपने घरो पर सोलर रूफ टॉप लगवाते है तो देश में भारी मात्रा में प्रदुषण कम होगा और सभी के पैसो की बचत भी होगी|

सोलर रूफ टॉप योजना के अंतर्गत 3 kW तक सरकार आपको 40% का अनुदान देती है वाही 3 kW से 10 kW का सोलर रूफ टॉप लगवाने पर 20% अनुदान प्राप्त होता है| 1 kW सोलर पेनल लगवाने के लिए करीब 10 वर्ग मीटर जगह की जरुरत होती है| यह लगवाने से कई तरह का फायदा मिलता है|

सोलर पेनल लगवाने के कई फायदे भी है| अगर आप इसको अपनी जरुरत के हिसाब से लगवाते है तो आपको बिजली बिल में इसका फायदा जरुर मिलता है| अगर आप बड़ा प्लांट लगवाते है तो आपके घर की बिजली फ्री हो सकती है| नार्मल प्लांट लगवाने पर 50% तक बिजली का बिल कम आता है| इसका आयुष्य करीब 25 साल का होता है| इसके खर्च को आप 5 से 6 साल के अन्दर भरपाई कर सकते है और बाकी के 19 से 20 साल तक फ्री में बिजली प्राप्त कर सकते है|

सोलर रूफ टॉप योजना में आवेदन कैसे करे? 2021

आप घर पर खुद इसके लिए आवेदन कर सकते है| सबसे पहले आपको solarrooftop.gov.in पर जाना है| उसके बाद आपको सौर छत के लिए आवेदन करे दिखेगा, उसके ऊपर क्लिक करना है| अगले पेज में आपको आपके राज्य की लिंक पर क्लिक करना है| आवेदन का पेज खुल जाएगा| अब सभी जानकारी भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करना है| इस तरह से आप सोलर पेनल के लिए आवेदन कर सकते है|

एसी रोचक जानकारी सबसे पहले आपने के लिए, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने परिजन और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *