PWD इंडिया अगले पांच वर्षो में 1600 करोड़ का निवेश कर के 10000 नोकरिया जनरेट करेगी

Informational

हमारे देश में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है|  हमारे देश की आर्थिक परिस्थिति परेशानियों में से गुजर रही है| पिछले एक डेढ़ साल से कोरोना की वजह से और भी ज्यादा परेशानियां खड़ी हो गई है| कोरोना की वजह से कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ गई है| और अपने धंधे में भी नुकसान उठाना पड़ा है| बेरोजगार युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है|

PwC India ने बीते बुधवार को घोषणा की है कि आने वाले 5 साल में यह कंपनी सोलह सौ करोड रुपए का निवेश भारत देश में करेगी| जिससे 10000 नौकरियों का सृजन होगा| कंपनी में अपनी नई कारोबारी नीति की घोषणा करी है| जिसका नाम कंपनी ने “द न्यू इक्वेशन” रखा है| कंपनी द्वारा कहा गया है कि वह होने वाली भर्ती में 5 गुना इजाफा करेंगे|

PwC India के अध्यक्ष ने कहा था की “भारत का बुनियादी ढांचा मजबूत है| देश की जनसँख्या का लाभ लेने के लिए और नवाचार को बढ़ने के लिए यह नया इनीशिएटिव चालू हो रहा है|”  उन्होंने आगे कहा था कि, उनकी यह रणनीति उनको और उनके ग्राहकों को घरेलू बाजार का दोहन करने, हमारे देश को आर्थिक विकास में आगे बढ़ाने और देश में व्यापक रूप से अधिक अवसर पैदा करने में सक्षम बनाएगी|

उन्होंने ही बताया था कि, कंपनी आने वाले 5 साल में ₹16000 का निवेश करने और अधिक 10000 नौकरिया पैदा करने की कोशिश करेगी| वर्तमान समय में कंपनी के पास लगभग 15000 से ज्यादा कर्मचारी है|  कंपनी का यह नया इनीशिएटिव डिजिटल, क्लाउड, साइबर, एनालिटिक्स  जैसे क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में शामिल होगा|

ऊपर बताई गई नीति अगर कुछ और कंपनियां अपनाती है तो हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या कम होती दिखाई पड़ेगी| और हमारे देश की आर्थिक परिस्थिति में भी, सुधार आएगा|

ऐसी जानकारी हर रोज पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और इस लेख को अपने मित्रों और परिजनों के साथ शेयर करना ना भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *