‘MA इंग्लिश चायवाली’- इतनी पढ़ाई के बाद भी नहीं मिली नौकरी…तो खोल ली चाय की दुकान

News

सभी माता पिता अपने लड़के लड़की को पढ़ाकर एक अच्छी नौकरी करने के लिए बोलते है| कई बार लेकिन पढ़ लिख देने के बावजूद भी नौकरी नहीं मिलती है| ऐसे में कई लोग निराश हो जाते है, तो कही लोग अपना खुद का रास्ता बनाकर अन्य लोगो को राह दिखाते है| आज हम आपको एक ऐसी ही प्रेरणा दायक लड़की की कहानी बताने जा रहे है|

यह बात कोलकाता के रहने वाले प्रशांतो दास की बेटी की है| प्रशांतो दास और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी टूकटुकी दास को बहोत पढाया| उनकी इच्छा थी की बेटी पढ़ लिख कर टीचर बने, टूकटुकी की इच्छा भी टीचर बनने की थी, इसके लिए उसने बहोत महेनत भी करी थी| टूकटुकी ने MA इन इंग्लिश करा था| MA करने के बाद टूकटुकी ने टीचर बनने के लिए कई परीक्षा में भाग लिया लेकिन वह सफल नहीं रही|

बहोत महेनत करने के बाद भी टूकटुकी को सफलता नहीं मिल रही थी, इसके चलते टूकटुकी ने अपने आप आत्मनिर्भर बनने का फैसला लिया| टूकटुकी के इन्टरनेट पर MBA चायवाले की कहानी सुनी थी| टूकटुकी को इस कहानी से बहोत अच्छी प्रेरणा मिली और उसे लगा की कोई भी काम छोटा नहीं होता| इसके चलने टूकटुकी ने चाय की दूकान खोलने की ठान ली| लेकिन उसके माता पिता को यह पसंद नहीं था|

टूकटुकी के पिता एक वेन ड्राईवर है और उसकी माता की छोटी सी ग्रोसरी की दुकान है| माता पिता की ना होने के बावजूद, टूकटुकी ने MBA चायवाले की कहानी से प्रेरणा ले कर अपनी चाय की दूकान खोल ली| उसने अपनी दुकान का नाम रखा “MA इंग्लिश चायवाली”. इस नाम से कई लोग आकर्षित हो रहे है| टूकटुकी का कहना है की, उसने MA किया है, इसलिए उसने चाय की दूकान का नाम यह रखा है|

टूकटुकी के पिता प्रशांतो दास का कहना है की, शुरुआत में हम अपनी बेटी के फैसले के खिलाफ थे| लेकिन बाद में उन्होंने सोचा की, अणि बेटी का आत्मनिर्भर बनने का यह फैसला काफी सही है| इसके बाद से टूकटुकी के माता पिता ने उसका साथ देना शुरू कर दिया और अभी टूकटुकी अच्छी कमाई कर रही है| ऐसी प्रेरणा दायक कहानी, कही लोगो को प्रेरणा देती है अपने बलबूते पर कुछ कर दिखाने की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *