अभी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL शुरू होने वाली है इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फेन्स के लिए बुरी खबर सामने आयी है। बतादे के महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। धोनी ने अब चेन्नई सुपर किंग्स की कमान उनके सबसे भरोसे मंद रविंद्र जडेजा के हाथो में दी है।
बतादे के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी आईपीएल के शुरुआती सीजन 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे थे। पिछले साल उनकी कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल खिताब भी जीता था।

बाएं हाथ के धुरंधर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पहली बार आईपीएल में कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। जडेजा आईपीएल में चेन्नई के अलावा, गुजरात लायंस, राजस्थान रॉयल्स और कोच्चि टस्कर्स केरला की तरफ से खेल चुके हैं। ईसके अलावा जडेजा साल 2009 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं. लेकिन उन्होंने कभी कप्तानी नहीं की है।
बतादे के रविंद्र जडेजा साल 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में है। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से भी पैसे दिए है। जडेजा यु तो बहोत सालो से खेल रहे है लेकिन किसी बड़े स्टेज पर उन्होंने कभी कप्तानी नहीं की है। जानकारी अनुसार रविंद्र जडेजा अपने करियर में पहली बार कप्तानी करते नजर आयेंगे।