Google के एक बग ने छीना लोगों का चैन-ओ-सुकून, कुछ तो नौकरी तक गवां बैठे; पढ़िए ये अजीबोगरीब मामला

Informational

डिजिटल युग में हम सब अपने गेजेट्स पर आश्रित हो गए है| छोटी से छोटी चीजो के लिए हम इन गेजेट्स का इस्तेमाल करते है| अब तो घर भी स्मार्ट होने लगे है| आपके इशारो पर घर के पंखे, लाईट, एसी जैसी चीजे चालू बंध होती है| लेकिन जब उनमे कुछ प्रॉब्लम आती है तो बहोत तकलीफ उठानी पड़ती है| एक बहोत छोटी लेकिन जरुरी चीज है जो हम और आप इस्तेमाल करते है| वो है एलार्म, सुबह उठने के लिए ज्यादातर लोग अपने फ़ोन में एलार्म सेट करके सोते है|

कभी एलार्म न बजे तो क्या होगा? सोचिये| आप के दिन की शुरुआत लेट हो जायेंगे| पहेला काम लेट होगा तो पुरे दिन के काम लेट होने चालू हो जायेंगे और पूरा दिन ख़राब हो जाएगा| एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है| जिसमे एक शख्स की नौकरी तक चली गई| गूगल क्लोक में एक बग की वजह से कई यूजर इसका सामना कर रहे है|

गूगल की एक एप है जिसका नाम गूगल क्लोक है| यह सब तरह का रिमाइंडर आप सेट कर सकते है| इसमें कुछ समय से एक बग की वजह से एलार्म मिस कर रहा है| सबसे ज्यादा प्रॉब्लम Pixel, Oppo और OnePlus के यूजर को करना पड़ रहा है| एक यूजर ने अपनी जॉब तक खो दी है| दरअसल उसकी टीचिंग की जॉब थी| जॉब में जाने के लिए वह लेट हो गया और मेनेजमेंट ने उसे जॉब से निकाल दिया था|

गूगल ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई दी है| गूगल ने कहा है की, हमने इसे अपने प्रोडक्ट और इंजीनियर की टीम के साथ शेयर किया है और अधिक जानकारी प्राप्त होने के बाद नया अपडेट प्रदान कराया जाएगा| सबसे ज्यादा परेशानी गूगल Pixel के युजरो को उठानी पड़ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *