बिना ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के 7 रुपये के खर्च में 100Km चलाएं ये इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 50,000 से कम

Informational

पेट्रोल और डीजल की बढती कीमतों की वजह से लोग परेशान है| लोग कुछ भी करके बाइक ला देते है, लेकिन उसमे पेट्रोल भरवा कर गुमना बहोत मुस्किल काम हो गया है| पेट्रोल की ज्यादा कीमत से सबसे ज्यादा परेशान आम आदमी है| परेशानियों को दूर करने के लिए, लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की और रुख कर रहे है| आज हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जानकारी देने जा रहे है जिसको चलाने के लिए लाइसेंस की जरुरत नहीं है|

हैदराबाद बेज्ड स्टार्टअप कंपनी Atumobile Pvt Ltd ने अपनी एक Atum 1.0 नामसे बाइक लोंच करी है| यह बाइक सबके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी| स्कुल में पढ़ रहे बच्चो के लिए यह बाइक सबसे अच्छी सब्बित होगी, क्यों की इसमें लाइसेंस की जरुरत नहीं होती है| हाल ही में Ola ने अपना इ स्कूटर लोंच करा है| आज हम आपको इस लेख में इस बाइक की पूरी जानकारी देंगे|

Atum 1.0 बाइक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक चल सकेगी| इसमें लिथियम आईओन बेटरी दी गई है| यह बैटरी फुल चार्ज होने के लिए 4 घंटे लेती है| कंपनी ने इसे पुरे देश में लोंच करने की सोची है| आप इसको खरीदना चाहते है तो आप कंपनी की वेबसाइट पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है| कंपनी ने बाइक की बैटरी की 2 साल की वोरंटी भी दी है|

बाइक में जो बैटरी दी गई है उसका वजन 6 किलोग्राम है| इसको चार्ज होने में केवल 1 यूनिट की खपत होती है| जिसका मतलब यह है की 6 से 7 रुपयों में यह बाइक 100 किलोमीटर तक चलेगी| इसमें टॉप स्पीड बहोत कम दी गई है जिसकी वजह से आपको इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरुरत नहीं पड़ती|

Atum 1.0 बाइक की एक्सशोरुम कीमत 49,999 राखी गई है| इसमें अलग से RTO और इश्योरंस जोड़ा जाएगा| हम अंदाजन खर्च गिने तो, RTO का 2,999 रुपये और इश्योरंस के 1500 रुपये होंगे| कुल खर्च मिलादेतो आपको यह बाइक लगभग 55 हजार के आसपास पड़ेगी, जो अपनी रेंज में सबसे कम दाम है| अलग अलग राज्यों के हिसाब से कीमत में फर्क आ सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *